hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चित्रकूट में मंथन : अब ‘हाईटेक’ होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, भाजपा की तर्ज पर बनेगा आईटी सेल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > चित्रकूट में मंथन : अब ‘हाईटेक’ होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, भाजपा की तर्ज पर बनेगा आईटी सेल
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

चित्रकूट में मंथन : अब ‘हाईटेक’ होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, भाजपा की तर्ज पर बनेगा आईटी सेल

Vinayak Barot
Last updated: July 10, 2021 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: July 10, 2021
Share
SHARE

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई। सामान्यत:  सोशल मीडिया से दूरी बनाकर  चलने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तर्ज पर आरएसएस भी अपना आईटी सेल बनाएगा और अपने कार्यकर्ताओं को ‘हाईटेक’ सुविधाओं से लैस करेगा। आईटी सेल के गठन के बाद आरएसएस का एक-एक स्वंयसेवक सोशल मीडिया से जुड़ेगा और अपनी बातों को मजबूती से आमजन के सामने रखेगा।

ज्ञातव्य है कि चित्रकूट के आरोग्यधाम परिसर में शुक्रवार से आरएसएस की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू हुई। इस बैठक में अगले वर्ष प्रस्तावित उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के पक्ष में रणनीति तैयार करने से लेकर कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचाव तक के मुद्दे शामिल हैं। इसी क्रम में यह भी चर्चा हुई है कि आरएसएस के आईटी सेल की यथाशीघ्र शरुआत की जाए।

आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा

अमूमन आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारी तो सोशल मीडिया से जुडे़ हैं, लेकिन ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। आरएसएस के छोटे कार्यकर्ता ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में शाखाओं या फिर सेवा कार्यों के जरिए ही अपने विचारों को रख पाते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद असानी से अपनी बात रख पाएंगे।

दूसरे शब्दों में कहें तो आईटी सेल के जरिए आरएसएस संवाद करने का बड़ा माध्यम बनाने जा रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी बात कैसे रखनी है, इसके साथ ही अपने विचारों से किस प्रकार लोगों को संतोषजनक तरीके से समझा सकते हैं। तर्को के साथ लोगों के मन के अंदर की भ्रांतियों को कैसे दूर किया जा सकता है, इसका प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को दिया जाएगा।

शाखा स्तर के स्वंयसेवक वर्चुअल मीटिंग से जुड़ेंगे

आरएसएस सूत्रों के अनुसार संघ बड़ी संख्या में डिजिटल स्वयंसेवक तैयार करेगा। ये डिजिटल स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर संघ के विचारों की कमान संभालेंगे। इसके तहत शाखा स्तर के स्वंयसेवक वर्चुअल मीटिंग से जुड़ेंगे। इसके साथ ही सूचनाओं का अदान-प्रदान किया जाएगा और उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

नवरात्र से होगी चुनाव अभियान की शुरुआत

इस बीच चिंतन बैठक के पहले दिन तय किया गया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब समेत पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए आरएसएस के अभियान की शुरुआत वासंतिक नवरात्र से शुरू की जाएगी। सभी स्वयंसेवकों से कहा गया है कि वे सरकार की छवि बनाने के कार्य में जुट जाएं।

संघ प्रमुख भागवत ने की पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बैठक के पहले सत्र में सर कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों सहित अन्य पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक आनुषंगिक संगठनों के कामकाज की रफ्तार सुस्त होने की वजह कोरोना काल बताया गया। बैठक में केंद्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

You Might Also Like

पाकिस्तानी आवाम अब नहीं चला पाएगी WhatsApp, फेसबुक और इंस्टाग्राम, सरकार लगाने जा रही है सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
हाथरस भगदड़: SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, हादसे में 121 लोगों की हुई थी मौत
बिहार : 88 वर्षों का इंतजार खत्म, रेल मंत्री ने किया निर्मली-आसनपुर कुपहा नई रेल लाइन का उद्घाटन
पीएम मोदी ने मालदीव दौरा खत्म कर तमिलनाडु के लिए भरी उड़ान, राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ बातचीत को बताया सार्थक
TAGGED:BJPChitrakootHitechit cellKaryakartarashtriya swayamsevak sangh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?