hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : ‘विक्रम वेधा’ में तीन लुक में नजर आएंगे अभिनेता ऋति‍क रोशन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : ‘विक्रम वेधा’ में तीन लुक में नजर आएंगे अभिनेता ऋति‍क रोशन
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : ‘विक्रम वेधा’ में तीन लुक में नजर आएंगे अभिनेता ऋति‍क रोशन

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2022 12:43 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 14 जनवरी। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में तीन अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रौशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। इस फिल्म में ऋतिक उत्तर प्रदेश-बिहार से ताल्‍लुक रखने वाले युवक के रोल में नजर आएंगे। बतौर ‘वेधा’ उनका पहला लुक उनके जन्‍मदिन के मौके पर जारी किया गया था। आने वाले दिनों में ऋतिक के बतौर ‘वेधा’ दो और लुक जारी किए जाएंगे।

तीनों लुक की शूटिंग उन्‍होंने अबुधाबी में पूरी कर ली है। बतौर ‘वेधा’ ऋतिक का किरदार कानपुर से बिलॉन्‍ग करता है। मेकर्स ने उनका टोन अवधि मिश्रित हिंदी का रखवाया है। कुछ वैसा ही जैसा पुरानी ‘डॉन’ में अमिताभ बच्‍चन का था।बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक इस वर्ष सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

  • ऋतिक का किरदार ‘वेधा’ कानपुर से बिलॉन्‍ग करता है

सूत्रों ने बताया, “आखिरकार मेकर्स ने अबुधाबी में जाकर वहां कानपुर क्रिएट किया। यहां बतौर ‘वेधा’ ऋतिक का किरदार कानपुर से बिलॉन्‍ग करता है। मेकर्स ने उनका टोन अवधि मिश्रित हिंदी का रखवाया है। कुछ वैसा ही जैसा पुरानी ‘डॉन’ में अमिताभ बच्‍चन का था। अबुधाबी में मेकर्स ने पिछले साल अक्‍टूबर में शूटिंग की थी। उन दिनों माधवान दुबई में अपने बेटे के पास थे। ओरिजिनल ‘विक्रम वेधा’ में उन्‍होंने इंस्‍पेक्‍टर विक्रम का रोल प्‍ले किया था। मेकर्स पुष्‍कर-गायत्री से उनके अच्‍छे ताल्‍लकुात रहें हैं। ऐसे में वो भी दुबई से आबुधाबी के सेट पर जाते थे। वहां ऋतिक रोशन को फिल्‍म और किरदार से जुड़ी बारीकियां बताते थे।

  • योगिता बिहानी भी फिल्म में आएंगी नजर

इस फिल्‍म में एकता कपूर की खोज योगिता बिहानी भी नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में ऋतिक के छोटे भाई प्‍ले कर रहे रोहित सर्राफ की गर्लफ्रेंड बनी हैं। योगिता को ‘दिल ही तो है’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। रोहित भी टीवी जगत के जाने माने नाम हैं। इन दोनों के अलावा टीवी जगत के शांतनु माहेश्‍वरी भी बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्‍म कर रहें है। वो ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे।

You Might Also Like

बहुत मदद की नवीन पटनायक… अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा
ब्रह्मकुमारी संस्था के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी – देश के विकास में ही देशवासियों का विकास निहित
कोचिंग सेंटर मौत मामला: जमानत के लिए CBI कोर्ट पहुचेंगे बेसमेंट मालिक, कोर्ट ने किया याचिका का निपटारा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात, ट्वीट कर की तारीफ
गांवों को सशक्त बनाना सरकार के बड़े अभियान का हिस्साः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
TAGGED:actor Hrithik RoshanbollywoodVikram Vedha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?