hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बहुत मदद की नवीन पटनायक… अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बहुत मदद की नवीन पटनायक… अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा
राष्ट्रीयहिन्दी

बहुत मदद की नवीन पटनायक… अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी पासा

Vinayak Barot
Last updated: August 23, 2022 11:43 am
Vinayak Barot
Published: August 23, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अगस्त। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल की अपील की है। उन्होंने यह दावा भी कि अगर ऐसा होता है तो इससे क्षेत्रीय पार्टी को बहुत फायदा होगा।

आठवले ने कहा, ‘बीजू जनता दल ने एनडीए सरकार की बहुत मदद की है। संसद के दोनों सदनों में कई अहम बिल पास करने में उसका सहयोग मिला है। अगर नवीन पटनायक एनडीए से हाथ मिलाते हैं तो 2024 के चुनावों में बीजद को बहुत लाभ मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ओडिशा के लिए और अधिक फंड मंजूर कर सकती है।’

  • नीतीश दोबारा एनडीए के साथ आएंगे: आठवले

रामदास आठवले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए बड़े नंबर के साथ आगे आएगी। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार ने बिहार में हाल के दिनों में एनडीए का साथ छोड़ दिया है लेकिन उनकी पार्टी भविष्य में दोबारा बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। नीतीश के एनडीए से अलग होने का कोई भी असर 2024 के चुनावों में होने वाले गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। एनडीए अगले लोकसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटें जीतेगी।’

  • मोदी सरकार के समर्थन को लेकर बीजद की आलोचना

बीजद नेताओं की ओर से अभी तक आठवले के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बीजद की इस बात को लेकर कई बार आलोचना की है कि वह अक्सर मोदी सरकार के समर्थन में खड़ी हो जाती है। हालांकि, नवीन पटनायक पिछले कई सालों से बीजेपी और कांग्रेस दोनों से ही एक निश्चित दूरी बनाते आए हैं। इसके बावजूद बीजेडी ने एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन किया।

You Might Also Like

Stock Market: शेयर मार्केट की फ्लैट चाल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल
हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव
राहुल कुछ भी कहें मगर सच है कि सपा ने हमेशा कांग्रेस की मदद की : अखिलेश यादव
कांग्रेस सांसद धीरज साहू धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष हुए पेश
पुरी रथ यात्रा के पवित्र पहिए संसद परिसर में स्थापित किए जाएंगे, लोकसभा अध्यक्ष ने दी सहमति
TAGGED:election dicenaveen patnaikndaramdas athawale
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?