hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > हिमाचल प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

हिमाचल प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Vinayak Barot
Last updated: October 20, 2022 3:31 pm
Vinayak Barot
Published: October 20, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके के साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य में सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने इससे पहले 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

भाजपा की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रोफेसर रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/GGcR5rHDlx

— BJP (@BJP4India) October 20, 2022

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना बीते मंगलवार को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। 12 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसम्बर को होगी।

रमेश धवाला और रविंद्र सिंह की सीटों की अदला-बदली

भाजपा की दूसरी सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उनमें से अधिकतर पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। ज्वालामुखी सीट पर पिछले चुनाव में रमेश धवाला ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है। उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाया गया है। देहरा से पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले रविंद्र सिंह रवि को इस बार ज्वालामुखी से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

68 सीटों पर 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नये चेहरे शामिल थे। पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया था जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया। पहली सूची में भाजपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था जबकि दूसरी सूची में एक महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार भाजपा ने कुल 68 सीटों में से छह पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/HbXuGnDGjY

— BJP (@BJP4India) October 19, 2022

राज्य विधानसभा में भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है।

You Might Also Like

बंगाल चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, MLA अशोक लाहिड़ी को बनाया NITI आयोग का उपाध्यक्ष
भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय ने हलफनामे में गलत जानकारी दी, आप ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
केरल में बोले पीएम मोदी- वेस्ट एशिया को लेकर मैं चिंतित, गल्फ के मित्रों का आभार जो रख रहे हमारे देशवासियों का ख्याल
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गोलीबारी में 16 की मौत, कई घायल
हाथरस मामले पर बोलीं मायावती- बाबा भोले समेत अन्य बाबाओं के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई, सरकार को दिया यह सुझाव
TAGGED:6 candidatesBJP's second listHimachal Pradesh elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?