hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छठ में बिहारी ठगे गए, अब बदलाव तय : तेजस्वी यादव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > छठ में बिहारी ठगे गए, अब बदलाव तय : तेजस्वी यादव
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

छठ में बिहारी ठगे गए, अब बदलाव तय : तेजस्वी यादव

Revoi Editor
Last updated: October 28, 2025 1:57 pm
Revoi Editor
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

पटना, 28 अक्टूबर। बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली, केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने छठ पर्व के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी बिहारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए और उन्हें ठगा।

अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की कर्मभूमि छपरा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, “रेल मंत्री ने दावा किया था कि छठ पर्व के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन हकीकत यह रही कि लोगों को घंटों स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। यह सरकार ठगने में माहिर है, काम करने में नहीं।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा “बिहारवासी इस बार ठगे नहीं जाएंगे। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है और बिहार के सम्मान से खिलवाड़ करती है।’’ तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन जनता के मूल मुद्दों-रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहा है, जबकि भाजपा विकास की बजाय नफरत और भ्रम फैलाने में व्यस्त है।

उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र “तेजस्वी प्रण पत्र” की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं, जनता से किया गया वादा है। हमने बिहार का रोडमैप तैयार कर लिया है। हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। अब सवाल यह है कि राजग अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे घोषित करेगा? उनका विजन क्या है?”
भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं और वह पुराने नारों तथा फर्जी वादों के सहारे चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।

You Might Also Like

बिहार में अंतिम मतदाता सूची जारी : अब राज्य में कुल 7.42 करोड़ मतदाता, SIR में 47 लाख नाम कटे
राहुल गांधी के लिए विदेशी अपने हैं और ‘अपने देश के लोग बेगाने’ : केशव प्रसाद मौर्य
झारखंड : चतरा में सुरक्षा बल की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना खिलाने की सजा : IndiGo पर 1.2 करोड़, मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना
”इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कंगना रनौत ने जताई खुशी, कहा-आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद
TAGGED:Bihar electionsBihar Elections 2025Central GovernmentChhath festivalgrand allianceMinister Ashwini VaishnavTejashwi Yadav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?