hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार: प्रशांत किशोर बोले-‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के लिए फायदेमंद, लेकिन….
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार: प्रशांत किशोर बोले-‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के लिए फायदेमंद, लेकिन….
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार: प्रशांत किशोर बोले-‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के लिए फायदेमंद, लेकिन….

Revoi Editor
Last updated: December 14, 2024 2:12 pm
Revoi Editor
Published: December 14, 2024
Share
SHARE

पटना, 14 दिसंबर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव” देश के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते कि यह कदम अच्छे इरादों से उठाया जाए। उन्होंने कुछ कानूनों का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘कानून आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए, लेकिन उनका इस्तेमाल एक खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया गया।”

किशोर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने संबंधी विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को मिली मंजूरी के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इन विधेयकों को अब शीघ्र ही संसद में पेश किए जाने की संभावना है। चुनावी रणनीतिकार रह चुके किशोर ने कहा, ‘‘मैं कई चुनावों में शामिल रहा हूं। मैंने देखा है कि हर साल देश का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय या राज्य स्तर के किसी न किसी चुनाव में शामिल रहता है।”

किशोर की चुनाव परामर्श फर्म आई-पैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी जैसे विभिन्न नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान को संभाल चुकी है।

किशोर ने कहा कि अतीत में चीजें अलग थीं। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 1960 के दशक तक, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव एक साथ होते थे। अगर ऐसा फिर से होता है, तो यह देश के लिए अच्छा होगा। लेकिन यह बदलाव सुगमता से करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस तरह के बदलाव का प्रयास रातोंरात नहीं किया जाना चाहिए।”

बिहार में मुसलमानों के बीच अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रही जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने यह भी कहा कि ‘‘प्रस्तावित विधेयकों की सफलता काफी हद तक केंद्र की मंशा पर निर्भर करेगी।” किशोर ने यह टिप्पणी राजनीतिक हलकों में व्याप्त इस आशंका की पृष्ठभूमि में की है कि ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव” का इस्तेमाल केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का विरोध कर रही पार्टियों द्वारा शासित राज्य सरकारों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

You Might Also Like

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन आज, वर्चुअली शामिल होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी वाराणसी में बोले – शार्ट कट से देश नहीं, कुछ नेताओं का भला अवश्य हो सकता है
IPL में कहां से आता है इतना पैसा, समझिए टीम मालिकों की कहां से होती है कमाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रचाने जा रहे दूसरी शादी, चंडीगढ़ की डॉ. गुरप्रीत कौर बनेंगी दुल्हन
आईपीएल नीलामी : अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में समीर रिजवी सबसे महंगे, सीएसके ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा
TAGGED:Beneficialbiharone nation one electionPrashant Kishore
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?