1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव : शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई की कमान
कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव : शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई की कमान

कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव : शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई की कमान

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 जून। कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार को पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव कर दिया। इस क्रम में राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड अब मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष होंगी। उन्हें भाई जगताप को हटा कर नियुक्त कर किया गया है।

वहीं गुजरात से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को गोहिल के स्थान पर दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।

गुजरात में जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे गोहिल

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की। गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।

इसी क्रम में सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने अपने दो नेताओं मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ को तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code