hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईडी ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन में शाओमी इंडिया और तीन बैंकों को जारी की कारण बताओ नोटिस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ईडी ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन में शाओमी इंडिया और तीन बैंकों को जारी की कारण बताओ नोटिस
राष्ट्रीयहिन्दी

ईडी ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन में शाओमी इंडिया और तीन बैंकों को जारी की कारण बताओ नोटिस

Vinayak Barot
Last updated: June 10, 2023 2:00 am
Vinayak Barot
Published: June 10, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन के मामले में शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके सीएफओ समीर राव, पूर्व एमडी मनु जैन और तीन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी द्वारा 5551.27 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के संबंध में नोटिस जारी की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत न्यायिक प्राधिकरण ने श्याओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दो अधिकारियों, सिटी बैंक, एचएसबीसी बैंक और ड्यूश बैंक एजी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि फेमा की धारा 37ए के तहत नियुक्त सक्षम प्राधिकारी ने इस जब्ती आदेश की पुष्टि की है।

प्राधिकरण ने जब्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि ईडी का यह मानना ​​सही है कि 5,551 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा को शाओमी इंडिया की तरफ से अनाधिकृत तरीके से भारत से बाहर ट्रांसफर किया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि फेमा, 1999 की धारा 4 और फेमा की धारा 37ए के प्रावधानों के अनुसार इसे जब्त किया जा सकता है।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत, संघीय जांच एजेंसी कथित अनियमितताओं की जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी करती है, और एक बार जब यह तय हो जाता है तो संबंधित कंपनियों को नियमों के अनुसार दंड का भुगतान करने की आवश्यकता होती है। ईडी ने इससे पहले अवैध धनप्रेषण के मामले में शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में जमा 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए थे।

You Might Also Like

ईडी ने धन शोधन के मामले में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को समन भेजा
टोक्यो ओलंपिक :  मुक्केबाज लवलीना सेमीफाइनल में, भारत का दूसरा पदक तय, महिला हॉकी में पहली जीत
पुर्तगाल: प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति ने भंग की संसद, समय पूर्व चुनाव का किया ऐलान
कर्नाटक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा, बोले – ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सत्ता में वापस आएंगे’
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे सीएम योगी, कहा- मंदिर आंदोलन के महान योद्धा थे बाबूजी
TAGGED:edFEMA violationshow cause noticesXiaomi India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

पेरू में बड़ा हादसा, खड्डे में गिरी बस, 29 की मौत, कई लोग घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 1, 2021
चंद्रबाबू नायडू 53 दिनों की न्यायिक हिरासत बाद जेल से बाहर आए, पोते को देख भावुक हो उठे
मिसाइल मैन को नमन: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मोदी सरकार का नववर्ष पर किसानों को तोहफा – DAP खाद के लिए विशेष सब्सिडी की घोषणा
ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने संसदीय चुनाव में हासिल किया बहुमत, सुनक ने स्वीकार की हार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?