1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. आईपीएल 2024 की नीलामी खत्म : 332 खिलाड़ियों पर लगी बोली, 10 टीमों ने रिकॉर्ड 230.45 करोड़ रुपये में 72 खिलाड़ियों को खरीदा
आईपीएल 2024 की नीलामी खत्म : 332 खिलाड़ियों पर लगी बोली, 10 टीमों ने रिकॉर्ड 230.45 करोड़ रुपये में 72 खिलाड़ियों को खरीदा

आईपीएल 2024 की नीलामी खत्म : 332 खिलाड़ियों पर लगी बोली, 10 टीमों ने रिकॉर्ड 230.45 करोड़ रुपये में 72 खिलाड़ियों को खरीदा

0
Social Share

दुबई, 19 दिसम्बर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी मंगलवार की शाम खत्म हो गई। कोका-कोला एरेन में आयोजित नीलामी प्रक्रिया के तहत कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी और 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने रिकॉर्ड 230.45 करोड़ रुपये में कुल 72 खिलाड़ियों को खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी 24.75 करोड़ की बोली लगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस 20.5 करोड़ में बिके।

भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे हर्षल पटेल

भारतीय खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे महंगे रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। नीलामी प्रक्रिया के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम 22 खिलाड़ी हैं। वहीं केकेआर की टीम में 23 ही खिलाड़ी हैं। अन्य आठ टीमों में प्रत्येक के पास 25-25 खिलाड़ी हैं।

सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी सूची

  • चेन्नई सुपर किंग्स

रिटेन : एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मोईन अली, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, अजय मंडल, शेख रशीद, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी।

खरीदा : रचिन रवींद्र (INR 1.80 करोड़), शार्दुल ठाकुर (INR 4 करोड़), डेरिल मिचेल (INR 14 करोड़), समीर रिजवी (INR 8.40 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (INR 2 करोड़), अवनीश राव अरावली (INR 20 लाख)।

  • गुजरात टाइटंस

रिटेन : शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, नूर अहमद, आर साई किशोर, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

खरीदा : अजमतुल्लाह उमरजई (INR 50 लाख), उमेश यादव (INR 5.80 करोड़), शाहरुख खान (INR 7.40 करोड़), सुशांत मिश्रा (INR 2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (INR 60 लाख), मानव सुथार (INR 20 लाख), स्पेंसर जॉनसन (INR 10 करोड़), रॉबिन मिंज (INR 3.60 करोड़)।

  • मुंबई इंडियंस

रिटेन : रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

खरीदा : गेराल्ड कोएट्जी (INR 5 करोड़), दिलशान मधुशंका (INR 4.60 करोड़), श्रेयस गोपाल (INR 20 लाख), नुवान तुषारा (INR 4.80 करोड़), नमन धीर (INR 20 लाख), अंशुल कंबोज (INR 20 लाख), मोहम्मद नबी (INR 1.50 करोड़), शिवालिक शर्मा (INR 20 लाख)।

  • लखनऊ सुपर जाएंट्स

रिटेन : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, काइल मेयर्स, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल-हक, मार्क वुड, मोहसिन खान, युद्धवीर सिंह, आयुष बदोनी, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, मयंक यादव।

खरीदा : शिवम मावी (INR 6.40 करोड़), मणिमारन सिद्धार्थ (INR 2.40 करोड़), एश्टन टर्नर (INR 1 करोड़), डेविड विली (INR 2 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (INR 20 लाख), अर्शिन कुलकर्णी (20 लाख)।

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज, कैम ग्रीन, विल जैक्स, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाल, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

खरीदा : अल्जारी जोसेफ (INR 11.50 करोड़), यश दयाल (INR 5 करोड़), टॉम करेन (INR 1.50 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (INR 2 करोड़), स्वप्निल सिंह (INR 20 लाख), सौरव चौहान (INR 20 लाख)।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स

रिटेन : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा (कप्तान 2023), रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

खरीदा : केएस भरत (INR 50 लाख), चेतन सकारिया (INR 50 लाख), मिचेल स्टार्क (INR 24.75 करोड़), अंगकृष रघुवंशी (INR 20 लाख), शेरफेन रदरफोर्ड (INR 1.50 करोड़), मनीष पांडे (INR 50 लाख), मुजीब उर रहमान (INR 2 करोड़), गस एटकिंसन (INR 1 करोड़), रमनदीप सिंह (INR 20 लाख) साकिब हुसैन (INR 20 लाख)।

  • राजस्थान रॉयल्स

रिटेन : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, डोनोवन फरेरा, एडम जाम्पा, आवेश खान, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, कुणाल राठौड़।

खरीदा : रोवमैन पॉवेल (INR 7.4 करोड़), शुभम दुबे (INR 5.80 करोड़), टॉम कोहलर-कैडमोर (INR 40 लाख), आबिद मुश्ताक (INR 20 लाख), नांद्रे बर्गर (INR 50 लाख)।

  • दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर (कप्तान, 2023), पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एंगिडी, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, ललित यादव। खलील अहमद, यश ढुल।

खरीदा : हैरी ब्रुक (INR 4 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (INR 50 लाख), रिकी भुई (INR 20 लाख), कुमार कुशाग्र (INR 7.20 करोड़), रसिख डार (INR 20 लाख), झे रिचर्डसन (INR 5 करोड़), सुमित कुमार (INR 1 करोड़), शाई होप (INR 75 लाख), स्वास्तिक छिकारा (INR 20 लाख)।

  • सनराइजर्स हैदराबाद

रिटेन : एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, अब्दुल समद, उपेंद्र यादव, नितीश रेड्डी, सनवीर सिंह।

खरीदा : ट्रेविस हेड (INR 6.8 करोड़), वानिंदु हसरंगा (INR 1.50 करोड़), पैट कमिंस (INR 20.50 करोड़), जयदेव उनादकट (INR 1.60 करोड़), आकाश सिंह (INR 20 लाख), झटवेध सुब्रमण्यम (INR 20 लाख)।

  • पंजाब किंग्स

रिटेन : शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जॉनी बेयरस्टो, कैगिसो रबाडा, नैथन एलिस, अर्शदीप सिंह, सिकंदर रजा, प्रभसिमरन सिंह, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, विद्वथ कावेरप्पा, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे।

खरीदा : हर्षल पटेल (INR 11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (INR 4.20 करोड़), आशुतोष शर्मा (INR 20 लाख), विश्वनाथ प्रताप सिंह (INR 20 लाख), तनय त्यागराजन (INR 20 लाख), शशांक सिंह (INR 20 लाख), प्रिंस चौधरी (INR 20 लाख), रिले रोसोयु (INR 8 करोड़)।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code