पेरिस, 25 अक्टूबर। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को यहां 9.5 लाख अमेरिकी डॉलर ईनामी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन वह मौजूदा विश्व नंबर एक दक्षिण कोरियाई आन से यंग से पार नहीं पा सकीं और उन्हें तीन गेमों में पराजय के चलते उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
A fierce fight till the very end! 🇮🇳🏸
Pusarla V. Sindhu finishes as the runner-up at the Yonex French Open 2026 after a thrilling three-game battle against World No. 1 An Se-young.
Pure grit, heart, and pride! 💪✨
📸 @badmintonphoto https://t.co/Okr9xkU7hd
— BAI Media (@BAI_Media) October 25, 2026
पहला गेम जीतने के बाद लय काम नहीं रख सकीं सिंधु
एरेना ग्रैंड पेरिस के कोर्ट नंबर एक पर 31 वर्षीय सिंधु पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और ओलम्पिक चैम्पियन आन से यंग के खिलाफ 61 मिनट में 21-16, 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ आन ने अपना चौथा फ्रेंच ओपन खिताब और इस सत्र का 11वां खिताब अपने नाम किया। विश्व नंबर 11 सिंधु का BWF टूर के चालू सत्र में यह दूसरा सुपर 750 टूर्नामेंट फाइनल था। इससे पहले जुलाई में उन्होंने जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था।
Left it all out there on the court. Proud of the fight, on to the next! 🏸🔥🇮🇳
📸 @badmintonphoto https://t.co/o6HVQOOGPU
— BAI Media (@BAI_Media) October 25, 2026
यंग के खिलाफ 11 मुलाकातों में दूसरी बार कोई गेम जीत सकीं सिंधु
वस्तुतः दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु ने शानदार शुरुआत की और अपनी लंबाई तथा आक्रामक शॉट्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 20 मिनट में पहला गेम जीत लिया। दिलचस्प यह रहा कि अपने करिअर में केवल दूसरी बार वह कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ कोई गेम जीतने में सफल रही थीं। हालांकि आन के खिलाफ 11 मुकाबलों में वह अब तक उन्हें एक बार भी नहीं हरा पाई हैं।
Reigning world champion An Se Young 🇰🇷 contests Pusarla V. Sindhu 🇮🇳.
#BWFWorldTour #FrenchOpen2026 https://t.co/eRZlxff8x4
— BWF (@bwfmedia) October 25, 2026
आन से यंग ने दूसरे गेम में दमदार वापसी की और लगातार अंक बटोरते हुए 17-8 पर 12 गेम प्वॉइंट हासिल किए। सिंधु ने तीन गेम प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः आन ने गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक रैलियां देखने को मिलीं। 36 शॉट तक चली एक लंबी रैली सिंधु का शॉट बाहर जाने के साथ समाप्त हुई।
सिंधु ने एक समय 8-5 8-5 की बढ़त बना रखी थी। लेकिन इसके बाद आन ने लगातार अंक बटोरे और जल्द ही उन्होंने 18-10 की बढ़त हासिल कर ली। सिंधु का एक शॉट लंबा जाने से आन को आठ मैच प्वॉइंट मिल गए और उन्होंने पहले ही मौके पर अंक हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।


