hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
चुनावबॉलीवुडराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2024 1:26 pm
Revoi Editor
Published: May 22, 2024
Share
SHARE

पटना, 22 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से उनपर यह काररवाई की गई है। वह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से की गई काररवाई

बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से बुधवार को जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया है, ‘पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य दल विरोधी है। उन्होंने यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हुई है। उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भाजपा से निष्कासित किया जाता है।’

आसनसोल से मिला भाजपा का टिकट पवन ने ठुकरा दिया था

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी प्रत्याशियों की अपनी पहली ही सूची में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। भोजपुरी स्टार ने टिकट मिलने पर भाजपा और शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया था और आसनसोल से अपना खून-पसीने और रोजी-रोटी का रिश्ता बताया था। लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने बंगाल से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई। पार्टी ने फिर उनकी जगह एसएस अहलूवालिया को आसनसोल से अपना प्रत्याशी बनाया। टीएमसी ने इस सीट से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उतारा है।

भोजपुरी स्टार ने खुद ही काराकाट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था

पवन सिंह ने कुछ दिन बाद एलान किया कि वह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।’

पवन सिंह के उतरने से काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय

काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार हैं। पवन सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। महागठबंधन की ओर से सीपीआईएमएल के राजाराम सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है जबकि लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित होंगे।

You Might Also Like

पंजाब: अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका, इलाके में फैली दहशत, जानें क्या बोली पुलिस
बॉलीवुड : राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो का गाना ‘ मन अटक गया’ रिलीज
योगी मंत्रिमंडल का इकलौता मुस्लिम चेहरा : मोहसिन रजा की जगह दानिश आजाद अंसारी की एंट्री
पारिवारिक राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए खतरा: प्रधानमंत्री मोदी
पाकिस्तान के सियालकोट में हुई माब लिंचिग, इमरान ने बताया ‘देश के लिए बेहद शर्म का दिन’
TAGGED:Bhojpuri superstarKarakat Lok Sabha seatpawan singhPawan Singh expelled from BJP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?