hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ‘टाइम्ड आउट’ विवाद के अगले दिन विश्व कप से बाहर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ‘टाइम्ड आउट’ विवाद के अगले दिन विश्व कप से बाहर
खेलहिन्दी

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ‘टाइम्ड आउट’ विवाद के अगले दिन विश्व कप से बाहर

Vinayak Barot
Last updated: November 8, 2023 2:47 am
Vinayak Barot
Published: November 7, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 नवम्बर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप 2023 में एक फैसले की वजह से सुर्खियों में आए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बाईं तर्जनी की चोट के कारण वह राउंड रॉबिन लीग में टीम का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि बांग्लादेश की टीम पहले ही स्पर्धा से बाहर हो चुकी है।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान बाईं तर्जनी में लगी चोट

शाकिब को यहां सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। खेल के बाद एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिससे वह 11 नवम्बर को पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के टूर्नामेंट के आखिरी मैच से बाहर हो गए। राष्ट्रीय टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने चोट के बारे में अधिक जानकारी दी।

एक्सरे में फ्रैक्चर की पुष्टि, बांग्लादेश लौटेंगे

बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा – शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाईं तर्जनी पर चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने सहायक टेप और दर्द निवारक दवाओं के साथ बल्लेबाजी जारी रखी थी। मैच के बाद उनका आपातकालीन एक्स-रे हुआ, जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। तीन से चार सप्ताह में ठीक होने का अनुमान है। वह अपना पुनर्वास शुरू करने के लिए आज बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।

हरफनमौला खेल के लिए बने थे ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘

शाकिब ने 65 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 82 रनों की उपयोगी पारी खेली और अपनी टीम को श्रीलंका पर तीन विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी भी की थी और 57 रन देकर दो विकेट झटके थे। तनावपूर्ण संघर्ष में बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिलाया।

एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ ‘टाइम्ड आउट‘ अपील पर आलोचना झेलनी पड़ रही

फिलहाल मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ शाकिब ने टाइम्ड आउट की अपील की थी और इस विवादित तरीके पर लोग काफी आलोचना भी कर रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटरों का मानना है कि शाकिब ने खेल भावनाओं का सम्मान नहीं किया। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान ने कहा कि यदि गलत है तो आईसीसी को नियम में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने नियमों के दायरे में रहकर टीम हित को देखते हुए अपील की थी।

Shakib following the rule and showing spirit of cricket #BANvSL mankad#timedout #AngeloMathews pic.twitter.com/I5jAw9t9fs

— 👑Che_ಕೃಷ್ಣ🇮🇳💛❤️ (@ChekrishnaCk) November 6, 2023

फिलहाल यदि खेल भावना की बात करें तो शाकिब अल हसन पूर्व में कई अवसरों पर खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे हैं और अक्सर कई तरह के विवादों में फंसते रहे हैं। अपनी ऐसी हरकतों की वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुए हैं। वह अपनी घरेलू लीग में कई बार अम्पायरों के साथ भी बदसलूकी करते हुए दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कितनी बार क्रिकेट नियमों का उल्लंघन किया है। इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोलर्स अब शाकिब को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

You Might Also Like

खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता जगमीत ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा-हम युद्ध को तैयार
रणबीर कपूर को संजय लीला भंसाली के साथ काम लगा था टॉर्चर, बोले- मुझे पीटते थे
राम मंदिर में बिजली कनेक्शन का काम पूरा, सीएम योगी बोले- ‘अभूतपूर्व कार्य करने वाले UPPCL का धन्यवाद’
शिवपाल यादव पर भूपेन्द्र चौधरी का पलटवार, कहा- असुरों के संरक्षक से भाजपा को सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं
सचिन पायलट का केंद्र पर हमला – राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है सरकार
TAGGED:Bangladesh captainShakib Al HasanShakib out of World Cup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

दलाल स्ट्रीट में मचा कोहराम : सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाया बड़ा गोता, एक झटके में निवेशकों के 15.5 लाख करोड़ डूबे

Revoi Editor
Revoi Editor
August 5, 2024
Wriddhiman Saha: I will do anything to make a comeback in Indian team
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने की 8वीं गिरफ्तारी, विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी अरेस्ट
Pakistan on Pulwama attack says no terror camps exist on 22 locations
पीएम मोदी 13 दिसंबर को करेंगे श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?