hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप, विधायक ने क‍िया खंडन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप, विधायक ने क‍िया खंडन
राष्ट्रीयहिन्दी

बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप, विधायक ने क‍िया खंडन

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2025 3:06 pm
Revoi Editor
Published: April 26, 2025
Share
SHARE

जयपुर, 26 अप्रैल। जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एक मस्जिद में समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने तथा पोस्टर लगाने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। यहां के जौहरी बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया जिससे तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गया। हालांकि, पुलिस ने हालात को संभाल लिया। इस बीच, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इन आरोपों का खंडन किया है।

विधायक ने कहा कि उन्होंने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिन में बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर जन आक्रोश सभा में सम्मिलित होकर मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राशि डोगरा ने शनिवार को कहा, ‘‘बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित कर लिया गया।’’ विरोध प्रदर्शन शुरू होते ही किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ से मुलाकात की। बाद में रात में जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य की शिकायत पर माणक चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोप है कि विधायक आचार्य और उनके समर्थक रात की नमाज के दौरान मस्जिद में घुसे और एक समुदाय को निशाना बनाते हुए नारे लगाए, मस्जिद की सीढ़ियों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए और धमकी दी। जामा मस्जिद कमेटी के सचिव जहीर उल्लाह खान ने कहा, ‘‘हम रात की नमाज अदा कर रहे थे, तभी बालमुकुंद आचार्य मस्जिद में घुसे, नारे लगाए और सीढ़ियों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए। बाद में हमने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और प्राथमिकी दर्ज कराई।’’

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ दिन में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। आचार्य ने पोस्ट कर कहा, ‘‘पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर जन आक्रोश सभा में सम्मिलित होकर मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जयपुर के बंधु भगिनी के साथ बैठकर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद’ के तीखे नारों से इस घटना पर विरोध प्रकट किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज देश का हर नागरिक इस हमले से आक्रोशित है और आतंकियों की पनाह स्थली पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। सभा में जयपुर के हजारों लोगों ने एक साथ आकर अपना रोष व्यक्त किया।’’ वहीं पुलिस के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों से शिकायत पर पुलिस कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मस्जिद के बाहर मौजूद भीड़ शांतिपूर्वक तितर-बितर हो गई। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद कुछ इलाकों में तनाव देखा जा रहा है।

इस आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। हिंदू रक्षा दल ने देहरादून में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से धमकियां दी जिसमें उन्हें तुरंत राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। वहीं आगरा में एक रेस्तरां कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके सहकर्मी को घायल कर दिया गया। आरोपी ने दावा किया कि उसने यह पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए किया।

You Might Also Like

मेरठ में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान अनियंत्रित भीड़ से मची भगदड़, कुछ महिलाएं चोटिल
केंद्र सरकार ने 2025 रबी सत्र के लिए 37.39 लाख टन चना, मसूर की खरीद को दी मंजूरी
काशी में बोले पीएम मोदी- ‘नारी शक्ति ही है नए भारत की असली ताकत, महिलाओं को आरक्षण का हक दिलाकर रहूंगा’
सेना में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक अगस्त से समान वर्दी
दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी करने के खिलाफ सीबीआई की अपील स्वीकार की
TAGGED:allegationsBalmukund AcharyaMLAmosquesloganeering
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

August 11, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?