अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, बाबर आजम सहित 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ जीता ICC अवॉर्ड

दुबई, 25 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा पेसर अर्शदीप सिंह के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। दरअसल, अर्शदीप पहले ICC की ओर से घोषित T20I टीम ऑफ द ईयर में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पंड्या के साथ जगह बनाने में सफल रहे और उसके बाद उन्होंने आईसीसी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024  अवॉर्ड भी जीत लिया।

T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड की रेस में कुल चार खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन गुना (मध्य प्रदेश) के 25 वर्षीय जानदार क्रिकेटर अर्शदीप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।

अर्शदीप ने पिछले वर्ष 18 टी20I मुकाबलों में 36 विकेट लिए थे

वस्तुतः भारतीय गेंदबाज ने पिछले वर्ष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2024 में 18 टी20 मैचों में 36 विकेट चटकाए। वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सिर्फ चार खिलाड़ियों ने कैलेंडर वर्ष में अर्शदीप से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए। उनसे आगे सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (38), यूएई के जुनैद सिद्दीकी (40) और हांग कांग के एहसान खान (46) रहे।

रोहित शर्मा ‘T20I टीम ऑफ द ईयर’ के कप्तान, ICC की टीम में 4 भारतीय शामिल

अर्शदीप ने ये विकेट 15.31 के औसत से विकेट लिए। उन्होंने पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में ज्यादातर गेंदबाजी करने के बावजूद वर्ष का अंत 7.49 के इकॉनमी रेट पर किया। उनका स्ट्राइक रेट 10.80 का रहा। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने टूर्मामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 17 विकेट लिए और भारत को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular