hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका : संघीय जांच ब्यूरो कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा हथियारबंद हमलावर ढेर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका : संघीय जांच ब्यूरो कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा हथियारबंद हमलावर ढेर
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका : संघीय जांच ब्यूरो कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा हथियारबंद हमलावर ढेर

Vinayak Barot
Last updated: August 12, 2022 3:28 pm
Vinayak Barot
Published: August 12, 2022
Share
SHARE

विलमिंगटन (अमेरिका), 12 अगस्त। अमेरिका के सिनसिनाटी में गुरुवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यालय में घुसने की असफल कोशिश के बाद मौके से फरार हुए एक हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस ने करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया। ओहायो स्टेट हाईवे पेट्रोल ने यह जानकारी दी।

यह घटना उस समय हुई, जब अधिकारियों ने फ्लोरिडा में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मार-ए-लागो संपत्ति में छापेमारी के बाद संघीय एजेंटों के खिलाफ खतरों में वृद्धि की चेतावनी दी थी। कानून प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध की पहचान रिकी शिफर (42) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, छह जनवरी को संसद परिसर पर हुए हमले के सिलसिले में उस पर किसी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया था। संघीय जांचकर्ता इस बात की जांच में जुटे हैं कि कहीं शिफर का संबंध ‘प्राउड बॉयज’ सहित अन्य दक्षिणपंथी, चरमपंथी समूहों से तो नहीं है।

घटना के प्रत्क्षदर्शी अधिकारियों के अनुसार, शिफर ने पूर्वाह्न लगभग नौ बजकर 15 मिनट पर एफबीआई कार्यालय में जांच क्षेत्र को ‘नुकसान पहुंचाने का प्रयास’ किया और जब अधिकारी वहां पहुंचे तो वह भाग गया।

ओहायो स्टेट हाईवे पेट्रोल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट नाथन डेनिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरराज्यीय राजमार्ग 71 पर भागने के बाद उसे एक सैनिक ने देखा और गोलियां चलाईं। शिफर ने सिनसिनाटी के उत्तर में अंतरराज्यीय ग्रामीण सड़क पर अपनी कार छोड़ दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ में उलझने के बाद घायल हो गया। हालांकि, घटना में कोई और व्यक्ति घायल नहीं हुआ। डेनिस ने कहा कि शिफर को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस की ओर बंदूक उठाने के बाद गोली मार दी गई थी।

You Might Also Like

पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- राजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद
केरल सरकार का दावा-निपाह संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, 61 नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं
उत्तराखंड ने रचा इतिहास : विधानसभा में ध्वनिमत से पास हुआ समान नागरिक संहिता बिल
भारत का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम UPI अब ब्रिटेन के बाजार में उतरेगा, रुपे कार्ड से भी जोड़ने की तैयारी
बंगाल शिक्षक भर्ती ‘घोटाला’: जेल में बंद TMC विधायक को कागजात दाखिल करने के लिए मिली मोहलत
TAGGED:Armed Attacker StacksFBI OfficeFederal Bureau of Investigationus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?