hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, बोले – ‘हमारे साथ नाइंसाफी हुई’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, बोले – ‘हमारे साथ नाइंसाफी हुई’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, बोले – ‘हमारे साथ नाइंसाफी हुई’

Revoi Editor
Last updated: March 19, 2024 2:56 pm
Revoi Editor
Published: March 19, 2024
Share
SHARE

पटना, 19 मार्च। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) चीफ और खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री पशुपति पारस ने लोकसभा चुनाव के निमित्त NDA की सीट शेयरिंग में एक भी सीट न मिलने से नाराज होकर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे का एलान करते हुए कहा, ‘मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। हमें एक भी सीट नहीं दी गई।’

उल्लेखनीय है कि पशुपति पारस सीट शेयरिंग में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को पांच लोकसभा सीटें मिलने से नाराज हैं। उन्हें सबसे बड़ी नाराजगी इस बात की है कि उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। साथ ही सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले उनसे बात तक नहीं की गई।

17 पर BJP तो 16 पर चुनाव लड़ेगी JDU

ज्ञातव्य है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे का सोमवार को एलान हो चुका है। बंटवारे के तहत, भाजपा एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में आ गई है और 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं जेडीयू के खाते में 16 सीटें आई हैं। अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच, जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को एक तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक सीट मिली है। लेकिन पशुपति पारस की RLJP को एक भी सीट नहीं दी गई।

पशुपति पारस को लग गई थी भनक

हालांकि पशुपति पारस भतीजे चिराग को भाजपा से मिल रही तवज्जो से लगातार असहज महसूस कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें इस बात की भनक लग गई थी कि उनकी पार्टी को एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। इसके बाद पशुपति पारस ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करते हैं कि हमारे पांचों सांसदों पर विचार करें। हम सूची का इंतजार करेंगे।’

I.N.D.I.A. ब्लॉक से जुड़ सकते हैं पशुपति पारस

पशुपति पारस ने काफी प्रयास किए कि उन्हें एनडीए में कुछ सीटें मिल जाएं। इसके लिए उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था, ‘अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है और हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने को तैयार रहेंगे।’ अब चूंकि सीटों के बंटवारे का एलान हो चुका है तो उनकी नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद पशुपति पारस I.N.D.I.A. ब्लॉक के साथ जाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं।

इन 5 सीटों पर लड़ेगी चिराग की पार्टी

चिराग पासवान की बात करें तो उनकी पार्टी कुल पांच सीटों -वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई से चुनाव लड़ेगी। हालांकि, इन इनमें चार सीटों से पशुपति पारस की पार्टी के नेता सांसद हैं। दरअसल, रामविलास पासवान के निधन के बाद ही लोजपा में फूट पड़ गई थी। फूट पड़ने के लोजपा के एक गुट के मुखिया पशुपति पारस हैं और दूसरे गुट के मुखिया चिराग पासवान हैं। चिराग पासवान फिलहाल खुद जमुई से सांसद हैं। वहीं हाजीपुर सीट से पशुपति पारस, खगड़िया से महबूब अली कैसर, वैशाली से वीना देवी और समस्तीपुर से प्रिंस राज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (LJJP) के सांसद हैं।

You Might Also Like

बिजली संकट से निपटने के लिए हरियाणा ने दिया सहयोग का आश्वासन
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 : भारतीय दूतावास ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी
प्रशांत भूषण का आरोप – इलेक्टोरल बॉण्ड केंद्र सरकार का सबसे बड़ा रिश्वत कांड
कश्मीर : बादल फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक लापता
क्रिकेट :  निकोलस पूरन वेस्टइंडीज की एक दिनी और टी20 टीम के कप्तान नियुक्त
TAGGED:Lok Sabha electionsNDA seat sharingPashupati ParasPashupati resigned from the Union Cabinet
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?