Homeदेश-विदेशकश्मीर : बादल फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की...

कश्मीर : बादल फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक लापता

श्रीनगर, 12 सितम्बर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को यहां हमाम मार्कूट के ऊपरी इलाके में बादल फटने की घटना के बाद एक बकरवाल परिवार के तीन नाबालिग सहित चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक अस्सी वर्षीय व्यक्ति लापता है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यूनीवार्ता को बताया कि शनिवार देर रात हमाम मार्कूट के डांगीवाचा क्षेत्र ऊपरी इलाके में बादल फटने की घटना सामने आयी।

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को राहत एवं बचाव अभियान के लिए इलाके में तत्काल भेजा गया।

एसडीआरएफ टीम ने मौके से चार लोगों की शव बरामद किए। शवों की पहचान शहनाज बेेगम (30), उनकी पुत्री नाजिया अख्तर (14), पुत्र मोहम्मद तारिक खारी (आठ) और आरिफ हुसैन खारी (पांच) के रूप में हुई है। सभी जम्मू संभाग में राजौरी के कलसियान नौशेरा निवासी हैं।

इसके अलावा एक अस्सी वर्षीय व्यक्ति बसीर खारी लापता है। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments