1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा – ‘आजमगढ़ की जनता अनुमति देगी, तभी लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’
सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा – ‘आजमगढ़ की जनता अनुमति देगी, तभी लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा – ‘आजमगढ़ की जनता अनुमति देगी, तभी लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’

0
Social Share

लखनऊ, 19 जनवरी।  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ने की अटकलों को पुष्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि आजमगढ़ की जनता की अनुमति देगी, तभी वह चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय में प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजमगढ़ की जनता ने ही उन्हें लोकसभा में अपना प्रतिनिधि बनाया था, इसलिए विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में भी अंतिम फैसला आजमगढ़ की जनता की अनुमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मेरे चुनाव लड़ने का फैसला आजमगढ़ की जनता करेगी। मैं आजमगढ़ की जनता से बात करके चुनाव लड़ने का फैसला लूंगा। पार्टी जहां फैसला लेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।’

अखिलेश को दो सीटों से उतार सकती है चुनाव सपा

गौरतलब है कि सपा ने एक रणनीति के तहत ही अखिलेश को भी चुनाव मैदान में उतारने की पहल की है। सूत्रों ने बताया कि अगले एक दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि अखिलेश किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। समझा जाता है कि अखिलेश आजमगढ़, मैनपुरी और कन्नौज जिलों की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। संभावना इस बात की भी है कि अखिलेश दो विधानसभा सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक सीट आजमगढ़ की गोपालपुर हो सकती है। इस सीट पर पिछले चार विधान सभा चुनावों से सपा ने ही जीत दर्ज की है। इसके अलावा कन्नौज या मैनपुरी की किसी एक सीट से भी अखिलेश चुनाव लड़ सकते हैं।

टिकट तय हुआ तो योगी की भांति अखिलेश का भी यह पहला विधानसभा चुनाव होगा

फिलहाल अखिलेश आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने की भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के बाद ही अखिलेश को भी चुनाव मैदान में उतारने पर सपा में मंथन शुरु हो गया था। यदि अखिलेश चुनाव लड़ते हैं, तो सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह उनका भी यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधान परिषद के रास्ते विधान मंडल के सदस्य बने थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code