hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आम जनता को राहत : केंद्र के बाद एनडीए शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाए वैट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आम जनता को राहत : केंद्र के बाद एनडीए शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाए वैट
राजनीतिहिन्दी

आम जनता को राहत : केंद्र के बाद एनडीए शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाए वैट

Vinayak Barot
Last updated: November 4, 2021 11:19 am
Vinayak Barot
Published: November 4, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 नवंबर। केंद्र सरकार की ओर से दीपावली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शासित राज्यों –  उत्तर  प्रदेेश, गुजरात, असम, गोवा, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और बिहार की सरकारों ने भी गुरुवार से ही पेट्रोल-डीजल पर वैट (VAT) घटाने का फैसला किया है।

वैट घटाने के साथ पेट्रो 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता

वैट घटाने के साथ ही इन राज्यों में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये वैट कम करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वैट में पेट्रोल पर सात रूपये और डीजल पर दो रूपये की कटौती की है।

यूपी में पेट्रोल और डीजल दोनों में ही 12-12 रुपये की कमी

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर सात रुपये की और डीजल पर दो रूपये की वैट में कटौती की है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में अब पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रुपये सस्ता हो जाएगा।

सीएम योगी बोले – पीएम मोदी के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया

इसी क्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है। यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है। सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, ‘पेट्रोल सात रुपये सस्ता। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः पांच और 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर माननीय प्रधानमंत्री जी का समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक आभार।’
वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वैट कम करने पर विचार किया जा रहा है, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के केंद्र सरकार के फैसले को जानकर खुशी हुई। माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्णय के अनुरूप मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट में भी तत्काल प्रभाव से 7 रुपये की कमी करेगी।’

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर सरकार भी तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट 7 रुपये कम करेगी।

मोदी सरकार ने सभी भारतीयों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया : प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा करके सभी भारतीयों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है। मैं माननीय पीएम को धन्यवाद देता हूं।’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी और महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही गोवा सरकार पेट्रोल पर 7 रुपये और डीजल पर 7 रुपये अतिरिक्त कम करेगी, जिससे डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी करने के बाद त्रिपुरा सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत सात रुपये कम करने का फैसला किया है।’

You Might Also Like

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर
शुभमन गिल के स्वास्थ्य पर लगातार नजर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अभी तक बाहर नहीं हुए हैं – भारतीय कोच राहुल द्रविड़
पाकिस्तान : शरीफ कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित करने के मुद्दे पर विपक्षी नेता से फिर करेंगे बातचीत
रामजन्म भूमि आंदोलन के अग्रणी संत और हिन्दू नेता आचार्य धर्मेंद्र का निधन
Diwali Holiday : दीपवाली-गोवर्धन और भैया दूज पर यूपी में रहेगी सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और बैंक
TAGGED:Central Governmentdieselexcise dutypetrolVAT Petrol and diesel prices reduced
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?