hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर
राष्ट्रीयहिन्दी

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर

Vinayak Barot
Last updated: April 13, 2022 11:14 am
Vinayak Barot
Published: April 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बड़ी बढ़ोतरी करने के बाद पिछले सात दिन से इनमें कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके कारण बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपये है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उफान पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें 100 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.09 प्रतिशत चढ़कर 104.73 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.04 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 100.64 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 22 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार लगातार सातवां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

You Might Also Like

मैं भारतीय समुदाय से मिलने के लिए उत्सुक हूं… मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
पाकिस्तान : कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, अमेरिकी सैनिकों की गोलीबारी में 12 मरे
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता
रांची की अदालत ने ईडी के नोटिस की अवेहलना करने के लिए हेमंत सोरेन को जारी किया समन
सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक ली, शीतकालीन सत्र में केंद्र को घेरने की बनाई रणनीति
TAGGED:petrol diesel pricePMO
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

चिदंबरम ने सरकार के दावे पर खड़े किए सवाल, कहा – स्वतंत्रता का सबसे ज्यादा दमन जम्मू-कश्मीर में किया गया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 6, 2023
शेयर बाजार : कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शानदार तेजी, सेंसेक्स 769 अंक चढ़ा
भारतीय बल्लेबाजों ने खड़ा किया रनों का पहाड़, लगातार दूसरी हार से दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार गंवाई टी20 सीरीज
रायबरेली में फिर बोले राहुल गांधी – ‘हाइड्रोजन बम आएगा, सारा का सारा साफ हो जाएगा’
ઉત્તરપ્રદેશમાં લવ જીહાદનો આવશે અંત, યોગી સરકાર બનાવશે કડક કાનૂન 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?