Site icon Revoi.in

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

Social Share

मुंबई, 12 मार्च। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की माता स्नेहलता दीक्षित का आज पूर्वाह्न बजे निधन हो गया। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है।

उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’। बता दें कि माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। पिछले साल एक्ट्रेस ने जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस ने मां के बर्थडे सेलिब्रेशन से तस्वीरें शेयर की थीं।

मां का 90वां जन्मदिन
27 जून, 2022 को माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा पर अपनी प्यारी मां स्नेहलता दीक्षित की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी। पहली तस्वीर में हम माधुरी को अपनी मां और अपने प्यारे पति श्रीराम नेने के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। तस्वीरों में हम स्नेहलता की फोटो को देख सकते हैं। जैसा कि माधुरी की आई तब 90 साल की हो गईं, माधुरी ने अपनी मां के लिए सबसे सुंदर जन्मदिन की शुभकामना दी।