लखनऊ, 30 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर प्रहार किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान शाह ने 30 अक्टूबर का उल्लेख करते हुए कहा कि यूपी के इतिहास में इस दिन का बड़ा महत्व है। आज ही के दिन वर्ष 1990 में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं?
30 अक्टूबर, 1990 राम भक्तों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी सरकार
प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर राम भक्तों पर पुष्प वर्षा करने वाली भाजपा सरकार https://t.co/B6lCDYNm5e
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 30, 2026
यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा
अमित शाह ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है और जनता रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को माफ नहीं करेगी। उनकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी।
भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस की आकांक्षाओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण से संचालित होने वाला संगठन है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और उसकी सफलता का आधार है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में आयोजित @BJP4UP की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मा. राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod जी, मा. राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती @smritiirani जी, @BJP4UP के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, मा. उपमुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी व श्री ब्रजेश पाठक जी, मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्रीगण, मा. जनप्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारीगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी सम्मानित, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन।
@kpmaurya1
@brajeshpathakup— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 30, 2026
नोटबंदी के बाद अखिलेश को नींद नहीं आई
शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद अखिलेश यादव को रातभर नींद नहीं आई थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक सफलता के पीछे मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत रही है। पार्टी एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है।
https://t.co/eJzpupZmqx
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 30, 2026
संगठन की ताकत से ही 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा की सीटें लगातार बढ़ीं
अमित शाह ने वर्ष 2014 के राजनीतिक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा के केवल 44 विधायक थे और पार्टी की स्थिति काफी निराशाजनक थी। वह खुद तहसील स्तर तक गए और संगठन को मजबूत करने में जुटे। जब संगठन व्यवस्थित हुआ तो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 41 प्रतिशत वोट हासिल कर 73 सीटें जीतीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 सीटों पर जीत दर्ज की। शाह ने इसे संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया।
जिस उत्तर प्रदेश को सपा, बसपा की सरकारों ने माफिया, अपराध का गढ़ बना दिया था, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उसे विकास व सुशासन का पर्याय बना दिया है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया।
चाहे उत्तर प्रदेश को इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाना हो, देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क खड़ा करना हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाना हो या आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाना हो, उत्तर प्रदेश ने बीते एक दशक में विकास के नए कीर्तिमान बनाए हैं।
प्रदेश का हर कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और विकास की इस धारा को और गति देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2026
यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हटा नहीं सकता
गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का समय आ गया है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हटा नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी को अपनी संगठनात्मक ताकत के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भी सफलता मिलेगी।
यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है,उसे कोई नहीं हटा सकता है और फिर से एक बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, इसमें कार्यकर्ता को कोई दुविधा में रहने की ज़रूरत नहीं है।
– श्री @AmitShah https://t.co/Hstkv02bOf
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 30, 2026
यूपी में में भी UCC लागू करेंगे
अमित शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा, ‘मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं। यूपी को माफिया से मुक्त किया। कई प्रदेशों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाइए, यूसीसी लागू करेंगे।
चुनाव हारने पर विपक्ष चुनाव आयोग को देता है दोष
गृह मंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को लेकर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कर लीजिए, भाजपा इसके लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी चुनाव में हार होती है तो वह चुनाव आयोग को दोष देने लगता है।
अखिलेश यादव व राहुल गांधी को दी चुनौती
शाह ने कहा कि गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम में भाजपा कई बार सरकार बना चुकी है। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना है और ओडिशा में पार्टी ने बहुमत की सरकार बनाई है। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबू, अभी 30 साल तक कोई दूसरी सरकार नहीं आने वाली। इसके पीछे उत्तर प्रदेश की जनता का भाजपा के साथ होना है। पूरे देश में भगवा दिखाई दे रहा है।
मोदी जी, इसी तरह काम करेंगे तो चौथी बार बनेंगे पीएम
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। यदि इसी तरह काम करते रहे तो चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि केवल बड़े पदों की आकांक्षा रखने से काम नहीं चलेगा बल्कि जमीन पर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि हम सांसद बनना चाहते हों, लेकिन जिला पंचायत सदस्य बनकर रह गए हों।’
https://t.co/UuSUqwPt3Y
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 30, 2026
बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीन पर काम करना होगा
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है तो जमीन पर काम करना होगा। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी और संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
पीएम मोदी की योजनाओं को सीएम योगी ने धरातल पर उतारा
शाह ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धरातल पर उतारने का काम किया है। इन्वेस्टर्स मीट की कई योजनाएं आज धरातल पर हैं। प्रदेश में 2017 से पहले और उसके बाद ला एंड ऑर्डर की स्थिति काफी बदली है। योजनाओं का सीधे लाभ जनता को मिल रहा है।
सरकार योजना बनाती है, कार्यकर्ता धरातल पर उतारते
पंकज चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा, ‘सरकार केवल योजनाएं बनाती है, उसे जमीन पर उतारने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ता करते हैं। भाजपा की असली पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं। बूथ मजबूत करते हुए हमें हर वर्ग तक पहुंचना है। किसी को छोड़ना नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटना है। 2017 से पहले यूपी अपराध और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। आज मोदी और योगी के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर बदली है।’


