hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बंगाल लाउडस्पीकर विवाद : ISF विधायक बोले- पुलिस मौखिक आदेश देकर हटाने का बना रही दबाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बंगाल लाउडस्पीकर विवाद : ISF विधायक बोले- पुलिस मौखिक आदेश देकर हटाने का बना रही दबाव
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

बंगाल लाउडस्पीकर विवाद : ISF विधायक बोले- पुलिस मौखिक आदेश देकर हटाने का बना रही दबाव

Revoi Editor
Last updated: August 6, 2026 10:46 am
Revoi Editor
Published: August 6, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 6 जुलाई। पश्चिम बंगाल में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर नया विवाद सामने आया है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि राज्य के विभिन्न इलाकों से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिस मस्जिद प्रबंधन समितियों पर माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर हटाने का मौखिक दबाव बना रही है।

‘पुलिस लिखित आदेश नहीं दिखा सकी’

नौशाद सिद्दीकी ने दावा किया कि जब मस्जिद समितियों ने पुलिस से इस संबंध में लिखित आदेश या सरकारी अधिसूचना मांगी तो कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। उनके अनुसार पुलिस ने केवल इतना कहा कि “हमने कह दिया है, इसलिए ऐसा करना होगा।” उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन वास्तव में लाउडस्पीकर हटाना चाहता है तो उसे पहले लिखित आदेश जारी करना चाहिए या फिर पुलिस स्वयं आकर नियमानुसार कार्रवाई करे।

प्रशासन से टकराव नहीं करने की अपील

आईएसएफ विधायक ने कहा कि उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर पहले भी कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और सभी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

‘डेसिबल सीमा के भीतर चल रहे हैं लाउडस्पीकर’

सिद्दीकी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक, आवासीय, व्यावसायिक और साइलेंस जोन के लिए अलग-अलग ध्वनि सीमा तय की है। उनका दावा है कि अधिकांश मस्जिदों में लाउडस्पीकर निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई धार्मिक स्थल तय मानकों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

कोर्ट जाने की तैयारी

आईएसएफ विधायक ने बताया कि उनकी पार्टी इस मामले को अदालत में ले जाएगी। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ईमेल के जरिए शिकायत भी भेजी गई है। फिलहाल मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से किसी लिखित आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पर मौखिक निर्देश देने का आरोप लगाया गया है, जबकि इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

You Might Also Like

कैप्टन अमरिंदर भाजपा में हो सकते हैं शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भी होगा विलय
PM मोदी ने की मन की बात, कहा- आपातकाल में न्यायपालिका को गुलाम बनाने का इरादा था
सर्वे : प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन को भी पछाड़ा
उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूर्ण
कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार, बोलीं मंत्री आतिशी
TAGGED:Bengal loudspeaker controversyISF MLApolice verbal orderPressure
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?