hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी, केरल में 17 हजार से ज्यादा नए संक्रमित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी, केरल में 17 हजार से ज्यादा नए संक्रमित
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी, केरल में 17 हजार से ज्यादा नए संक्रमित

Vinayak Barot
Last updated: July 22, 2021 2:58 pm
Vinayak Barot
Published: July 22, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कोविड-19 की तीसरी लहर देश में दस्तक दे चुकी है अथवा नहीं, इस बाबत कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल केरल व महाराष्ट्र सहित देश के 15 राज्यों में बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय स्तर पर इलाजरत मरीजों की संख्या यानी सक्रिय मामले बढ़ गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को जारी नवीनतम बुलेटिन में यह जानकारी दी।

  • केरल में सक्रिय मरीजों की संख्या 1.30 लाख के पार

मंत्रालय के अनुसार केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 17,481 नए केस पाए गए तो 14,131 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 105 मरीजों की मौत हुई। एक्टिव केस में 3,245 की दैनिक वृद्धि के साथ राज्य में बुधवार तक इलाजरत मरीजों की संख्या 1.30 लाख से पार 1,30,139 तक जा पहुंची थी।

  • 15 राज्यों में बढ़ी इलाजरत मरीजों की संख्या

केरल को छोड़ अन्य सभी राज्यों में नए संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 10 हजार से नीचे ही है। हालांकि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड के पूर्वोत्तर के ज्यादातर क्षेत्रों सहित कुल 14 राज्यों में बुधवार को सक्रिय मामले बढ़े नजर आए।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पूवाह्न आठ बजे जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 41,383

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 38,652

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 507

अब तक कुल संक्रमित : 3,12,57,720

अब तक कुल स्वस्थ : 3,04,29,339

रिकवरी दर : 97.35%

अब तक कुल मौतें : 4,18,987

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,09,394 (दैनिक वृद्धि 2,224)

सक्रियता दर : 1.31%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 22,77,679

187 दिनों में कुल टीकाकरण : 41,78,51,151

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 17,18,439

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 45,09,11,712.

You Might Also Like

कर्नाटक : केरूर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 4 लोग घायल, बड़ी सभाओं पर रोक के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद
एस्ट्रोनॉट नंबर 634 बने शुभांशु शुक्ला, ISS पर हुआ शानदार स्वागत, भारत के नाम भेजा पहला संदेश
इलेक्ट्रो डांस पार्टी के साथ पैरालम्पिक खेलों का समापन, चीन का रहा दबदबा
पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय से कहा- संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून
सपा ने किया कांशीराम जयंती मनाने का एलान तो भड़कीं मायावती, बताया राजनीतिक नाटकबाजी
TAGGED:CORONAindiaVaccine
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?