hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: World Cup 2023 : गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत, फाइनल में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > World Cup 2023 : गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत, फाइनल में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

World Cup 2023 : गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत, फाइनल में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद

Vinayak Barot
Last updated: November 18, 2023 12:49 pm
Vinayak Barot
Published: November 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली,18 नवंबर। महान बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म में होने से विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग में पलड़ा भारी होगा और वह चाहते हैं कि कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्रामक शुरूआत को शतक में तब्दील करें। भारत 10 जीत दर्ज करने के बाद रविवार को फाइनल में अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

विश्वनाथ ने कहा, ‘‘कभी कभार जब आपको विकेट नहीं मिल रहा होता है तो शमी आकर आपको विकेट दिला देते हैं। देखिये कितनी दफा उसने पहली गेंद पर विकेट दिलाया है। दुर्भाग्य से हार्दिक पंड्या चोटिल हो गया और शमी आये जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘शमी की गेंदबाजी में ऐसी खूबसूरती है कि वह तेजी से आगे जाता है और बल्लेबाज को चौंका देता है। अन्य गेंदबाजों की बात करें तो (जसप्रीत) बुमराह तो बुमराह हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा है और मोहम्मद सिराज बेहतर हो रहे हैं। ’’

विश्वनाथ ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हमारा गेंदबाजी आक्रमण आस्ट्रेलिया की तुलना में ज्यादा संतुलित है, इसमें कोई शक नहीं। ’’ तो क्या भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग में पलड़ा भारी है तो उन्होंने कहा, ‘‘जी हां, बिलकुल। दो स्पिनरों (कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा) ने भी शानदार गेंदबाजी की है। उनके पास केवल एडम जम्पा हैं। लेकिन भारत के खिलाफ जम्पा शायद विकेट लेने के लिए जूझ सकते हैं। ’’

विश्वनाथ (74 वर्ष) 1975 और 1979 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें लगता है कि आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी थोड़ी अनिरंतर है। विश्वनाथ ने कहा, ‘‘अगर मिचेल स्टार्क पहले ओवर से ही अपनी लाइन एवं लेंथ नहीं हासिल करते हैं तो वह रन लुटा देंगे। पैट कमिंस विकेट ले रहे हैं लेकिन वह रन भी लुटा रहे हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘उनका एकमात्र निरंतर गेंदबाज जोश हेजलवुड है और वह शानदार गेंदबाज है। जम्पा भी विकेट लेने के लिए मौजूद है। मैक्सवेल अच्छा कर रहे हैं और कल तो ट्रेविस हेड ने भी विकेट झटके। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी अहम है। रोहित ने एक शतक और तीन अर्धशतकों से 550 रन बनाये हैं लेकिन वह अकसर अच्छी शुरूआत के बाद 40 के करीब रन बनाकर आउट हो जा रहे हैं और विश्वनाथ चाहते हैं कि यह सलामी बल्लेबाज फाइनल में अपनी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करे। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित जिस तरह से पावरप्ले में तेज शुरूआत करा रहा है, हालांकि वह बड़े स्कोर जैसे 100 रन नहीं बना पा रहा है। जबकि अन्य बल्लेबाज इसी पैटर्न का अनुकरण कर रहे हैं।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : पुलिस की छापेमारी में TMC नेता शमीम अहमद के घर के नीचे मिला आलीशान तहखाना!
WPL सीजन-2 : दिल्ली कैपिटल्स को भी प्लेऑफ का टिकट, रोमांचक संघर्ष में आरसीबी को एक रन से शिकस्त दी
महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अशोक चव्हाण व पूर्व MLC अमर राजूरकर भाजपा में शामिल
कर्नाटक : घूसखोर बेटे की गिरफ्तारी के बाद भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा बनाए गए आरोपित नंबर एक
Delhi Liquor Scam: पत्नी से मिलने घर पहुंचे AAP नेता मनीष सिसोदिया, इन शर्तों का रखना होगा ध्यान
TAGGED:indiaWorld Cup 2023
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?