hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : योगी सरकार छमाही और वार्षिक कामकाज की तैयार कर रही है रूपरेखा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : योगी सरकार छमाही और वार्षिक कामकाज की तैयार कर रही है रूपरेखा
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : योगी सरकार छमाही और वार्षिक कामकाज की तैयार कर रही है रूपरेखा

Vinayak Barot
Last updated: April 13, 2022 11:19 am
Vinayak Barot
Published: April 13, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में समयबद्ध कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने के एजेंडे पर काम तेज करते हुए हर विभाग की सौ दिन की कार्ययोजना तय करने के बाद अब छमाही और वार्षिक आधार पर कामकाज की रूपरेखा तय करना शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिये प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य को हासिल करने हेतु सरकार ने समयबद्ध कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की रणनीति बनायी है। इसके तहत 25 मार्च को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों से उनके विभागों का 100 दिन के कामकाज का एजेंडा लेकर इस पर काम शुुरु करवा दिया है।

इसके अगले चरण में अब सरकार ने छमाही और वार्षिक आधार पर भी सभी विभागों की कार्ययोजना तय करने की बुधवार से शुरुआत कर दी है। इसका आगाज आज शाम मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में कृषि विभाग से होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही विभाग के आला अफसरों के साथ योगी के समक्ष कृषि क्षेत्र की अगले 06 से 12 महीने तक की कार्ययोजना का रोडमैप पेश करेंगे। इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े 11 विभाग भी अपना छमाही व वार्षिक रोडमैप योगी के समक्ष पेश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में योगी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा सभी संबद्ध विभागों के मंत्री, विभाग प्रमुख और प्रमुख सचिव या सचिव शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिवालय एनेक्सी के मंत्री परिषद कक्ष में आज शाम पांच बजे विभागवार कार्ययोजना के रोडमैप का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। दो घंटे तक विभागवार प्रस्तुति किये जाने के बाद अगले एक घंटे तक सभी विभागों के प्रस्तुतिकरण पर चर्चा होगी। इसके आधार पर सभी विभागों की छमाही और वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा।

गौरतलब है कि गत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सरकार की भावी कार्ययोजना से अवगत कराया था। समझा जाता है कि उप्र सरकार को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले किये गये सभी चुनावी वादों को 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले अमल में लाकर जमीन पर उतारने का लक्ष्य दिया गया है। जिससे उत्तर प्रदेश में गढ़े गये डबल इंजन की सरकार के मॉडल का सफल नमूना आम चुनाव में जनता के सामने पेश किया जा सके।

You Might Also Like

वायनाड भूस्खलन में अब तक 45 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रशांत किशोर ने बिहार सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले – नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : अहमदाबाद टेस्ट में दिखेगा हैरतअंगेज नजारा, पीएम मोदी उछाल सकते हैं सिक्का
ईरान : हिरासत में महिला की मौत के बाद हिजाब विवाद ने पकड़ा तूल, 5 प्रदर्शनकारी मारे गए
हॉकी विश्व कप : गत चैंपियन बेल्जियम और जर्मनी ने अंक बांटे, जापान पर जीत से कोरिया ने खोला खाता
TAGGED:cm yogiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?