hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वायनाड भूस्खलन में अब तक 45 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वायनाड भूस्खलन में अब तक 45 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
राष्ट्रीयहिन्दी

वायनाड भूस्खलन में अब तक 45 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Vinayak Barot
Last updated: July 30, 2024 4:20 pm
Vinayak Barot
Published: July 30, 2024
Share
SHARE

वायनाड, 30 जुलाई। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अबतक 45 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में लोगों की मौत पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को संकट से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव मदद मिलने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, केरल के पहाड़ी जिले वायनाड में मंगलवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड में कुछ जगहों पर भूस्खलन की खबर से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया है और जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीर्ष स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान जारी है।

मोदी ने लिखा कि केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और वहां उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राज्य से संबंध रखने वाले दो केंद्रीय मंत्रियों-सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन से भी मौजूदा स्थिति पर बात की। उन्होंने बताया कि मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से क्षेत्र में राहत कार्यों में मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी भेजने को कहा है।

You Might Also Like

एसबीके सिंह दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त, गृह मंत्रालय ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार
भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, सीरीज में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे
एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर ईंधन सरचार्ज लगाने का फैसला
बॉलीवुड : सलमान की आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ का गाना ‘कोई तो आएगा’ हुआ रिलीज
राहुल गांधी बोले – ‘हरियाणा में अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं, शिकायतों से EC को अवगत कराएंगे’
TAGGED:45 people diedPM Modi announced compensationWayanad landslide
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?