hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी: युवक की पिटाई के मामले में पीएसी के तीन जवानों पर गिरी गाज, बैरक में मिलीं शक्तिवर्धक दवाओं की खेप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी: युवक की पिटाई के मामले में पीएसी के तीन जवानों पर गिरी गाज, बैरक में मिलीं शक्तिवर्धक दवाओं की खेप
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी: युवक की पिटाई के मामले में पीएसी के तीन जवानों पर गिरी गाज, बैरक में मिलीं शक्तिवर्धक दवाओं की खेप

Vinayak Barot
Last updated: April 22, 2024 11:26 am
Vinayak Barot
Published: April 22, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 22 अप्रैल। राजधानी लखनऊ के चारबाग इलाके से युवक को अगवा कर 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर की बैरक में बंधक बनाकर पीटने के मामले में पीएसी के तीन जवानों को संस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी उस रात अलग-अलग गेट पर ड्यूटी पर थे। वहीं, तलाशी के दौरान बैरकों (जहां खिलाड़ी ठहरे हुए हैं) से भारी मात्रा में दवाएं व इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इन्हें जब्त कर पीएसी के अस्पताल में रखा गया है।

गौरतलब है कि मेरठ पुलिस के दो सिपाही विशाल चौहान व विशांत राणा एथलीट हैं। वह खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 35वीं वाहिनी पीएसी में आए थे। यहीं पर दोनों ठहरे थे। 13 अप्रैल की रात दोनों चारबाग गए थे। यहां पर कैंट निवासी फैज नाम के युवक से मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों सिपाही उसे अगवा कर पीएसी परिसर में ले आए थे।

यहां बैरक में जमकर पीटा था और उसके बाल काट दिए थे। मामले में दोनों सिपाहियों व अन्य 15 अज्ञात पर महानगर थाने में केस दर्ज किया गया था। सिपाहियों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई थी। प्रकरण में पीएसी के तीन जवान अभिषेक यादव, शुभम कुमार और कार्तिकेय सिंह को निलंबित किया गया है। तीनों 2021 बैच के सिपाही हैं।

  • बयान देने से कतराते रहे अफसर

प्रकरण में बातचीत के लिए आईजी पीएस अपर्णा कुमार से संपर्क किया गया। उनका कहना था कि मामले में 35वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट बयान दें। कई बार कॉल करने के बाद कमांडेंट अतुल शर्मा ने जब कॉल रिसीव की तो उन्होंने कुछ देर में जानकारी देने की बात कही। बाद में कॉल रिसीव नहीं की। कुल मिलाकर अफसर प्रकरण में बयान देने से कतराते रहे।

You Might Also Like

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के करीब
उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखों का हुआ ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, जानिए कब होंगे मतदान
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, चार सुरक्षाकर्मी घायल
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में संभाली कमान, प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक संग की द्वपक्षीय वार्ता
TAGGED:cm yogiPACpoliceup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Music: Haseen Dillruba’ s first song Dil Melt Karda released

virendra pandit
virendra pandit
June 17, 2021
અમેરિકાના રાષ્ટ્રપ્રમુખ ડોનાલ્ડ ટ્રમ્પ ઓક્ટોબરમાં ભારત આવે તેવી શક્યતા
केशव मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- ‘राम भक्त बनने का दिखावा छोड़ें, कृष्ण जन्मभूमि पर भी रखें राय’
पटना में अलविदा की नमाज के बाद ‘अतीक अहमद अमर रहे’ और ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे लगे
બોયકોટ ચાઈનાનો સંદેશ આપતી વિશ્વપ્રખ્યાત બનારસી સાડી, વેપારીઓનો પણ અનોખો છે અંદાજ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?