hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : ओपी राजभर ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- बनाएंगे तीसरा मोर्चा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : ओपी राजभर ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- बनाएंगे तीसरा मोर्चा
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : ओपी राजभर ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- बनाएंगे तीसरा मोर्चा

Vinayak Barot
Last updated: May 9, 2022 1:46 pm
Vinayak Barot
Published: May 9, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 9 मई। पहले कांग्रेस फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता व अखिलेश की तीसरे मोर्चे की कवायद भले परवान न चढ़ी हो लेकिन अब सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर की योजना कितनी कारगर होगी यह तो आने वाला समय तय करेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी प्रकाश राजभर का कहना है कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों को एकजुट कर तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों एकजुट कर भाजपा को रोकने का प्रयास करेंगे। इस गठबंधन में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव, उद्धव ठाकरे समेत अन्य भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों को शामिल किया जाएगा। राजभर ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और लालू यादव से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे की कवायद चल रही है। जल्द इस पर बैठक की योजना है।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और पार्टी महासचिव अरविंद राजभर की अगुवाई में दारुलसफा में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रशिक्षण शिविर में आगे की रणनीति पर मंथन हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश ने भाजपा के साथ फिर जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया। बताया कि दयाशंकर सिंह से उनके पुराने रिश्ते हैं और वह क्षेत्र की समस्या को लेकर उनसे मिलने गए थे। राजभर ने सपा के साथ गठबंधन जारी रहने की बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि आगे के चुनाव को देखते हुए अपनी पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गयी है। प्रदेश को चार भागों में बांटा गया है। प्रदेश में एक समान संदेश भेजने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गांव-गांव जाएंगे और लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बेरोजगार नौकरी के लिए घूम रहे हैं, जो भर्ती निकाली जा रही है उसका पेपर आउट हो जा रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली, जातिगत जनगणना जैसे तमाम समस्यायें है। राजभर ने कहा कि सुभासपा इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगी। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार पार्टी के चार विधायक जीते थे इस बार छह विधायक जीते हैं, आगे और अच्छे परिणाम आएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में हुये विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिससे पूर्वांचल में सपा मजबूत हुई है। कई जिलों में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के छह विधायक इस बार जीत कर आए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राजभर ने प्रदेश को चार भागों में बांट कर पार्टी का काम करने का फैसला किया था। इसी फैसले के तहत पार्टी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था।

You Might Also Like

Backward Classes-Reservation : आरक्षण संबंधी अध्ययन के लिए उत्तराखंड आयोग की टीम पहुंची उत्तर प्रदेश
गुजरात : नरोदा नरसंहार में पूर्व मंत्री माया कोडनानी समेत सभी आरोपित बरी, 21 वर्ष पहले मारे गए थे 11 मुसलमान
माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित, कम्पनी जांच में जुटी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती आज : पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य आयोजन
चिदबंरम का पीएम मोदी पर हमला – ‘यूसीसी सिर्फ विभाजन बढ़ाएगा, भाजपा की कथनी-करनी से देश बंटा हुआ है’
TAGGED:BJPcm yogiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?