Site icon hindi.revoi.in

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, कहा- ‘महिला सुरक्षा की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक’

Social Share

लखनऊ, 2 जून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में राज्य में हत्या, बलात्कार, संगठित अपराध, रंगदारी, मादक पदार्थ तस्करी, पुलिस उत्पीड़न और कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देजनर उच्चस्तरीय हस्तक्षेप और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

अजय राय ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से अपराधमुक्त प्रदेश, कानून का राज और अपराधियों के विरुद्ध कठोर काररवाई के दावे करती रही है। पुलिस मुठभेड़ों (एनकाउंटरों) को भी कानून व्यवस्था की सफलता की प्रमुख सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के सिर्फ प्रथम पांच माह में ही 23 अपराधियों के पुलिस मुठभेड़ों में मारे जाने का दावा किया गया है।

इतना ही नहीं मई 2026 में मात्र दो दिनों (छह और सात मई) के अंदर प्रदेश में 35 पुलिस मुठभेड़ों की सूचना सार्वजनिक की गई है। हालांकि गाजियाबाद, लखनऊ, फिरोजाबाद, बहराइच, हमीरपुर, महोबा, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, हापुड़ एवं फतेहपुर सहित अनेक जनपदों में जिस प्रकार की घटनाएं हुई हैं, उसने केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और शासन की प्राथमिकताओं पर भी गभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

अजय राय ने कहा कि महिला सुरक्षा की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महोबा में नीट की तैयारी कर रही युवती के अपहरण, दीर्घकालिक बंधक और उसके साथ कथित रूप से कई दिनों तक किए गए यौन शोषण, वाराणसी, चंदौली में नाबालिग बालिका की खरीद फरोख्त जैसी घटनाएं हो रही हैं।

Exit mobile version