गॉल, 17 अगस्त। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की स्पिन मूलक पिच पर तीसरे दिन उम्मीदों के अनुरूप मानव सुथार (4-76) व रवींद्र जडेजा (3-57) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने जब लंच से पहले 90 रनों पर पांच विकेट गिरा दिए तो एकबारगी यही लगा कि प्रथम टेस्ट में अब श्रीलंका फॉलोऑन से ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन पहला टेस्ट शतक जमाने वाले सोनल दिनुशा (100 रन, 168 गेंद, 269 मिनट, दो छक्के, चार चौके) व निरोशन डिकवेला (80 रन, 115 गेंद, 160 मिनट, सात चौके) बीच में अड़ गए।
Innings Break!
Sri Lanka are all-out for 2⃣8⃣4⃣
4⃣ wickets for Manav Suthar
3⃣ wickets for Ravindra Jadeja
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj, Prasidh Krishna and Kuldeep YadavScorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/kOzprMVVsZ
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
दिनुशा व डिकवेला के बीच 146 रनों की भागीदारी
दिनुशा व डिकवेला के बीच छठे विकेट के लिए 146 रनों की शतकीय भागीदारी का यह नतीजा हुआ कि मेजबान दल फॉलोऑन बचाने में सफल हो गया। फिलहाल सोमवार का खेल खत्म हुआ तो श्रीलंकाई टीम 284 पर सीमित होने के साथ टीम इंडिया को 178 रनों की मजबूत लीड सौंप चुकी थी। इसके पहले मेहमानों की पहली पारी पिछली शाम के स्कोर 9-460 में सिर्फ चार चार गेंदों तक चल सकी और दो रनों की वृद्धि यानी 462 रनों पर बंद हुई थी।

यद्यपि अंतिम क्षणों में बारिश के चलते भारत की दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं यदि मौसम अनुकूल रहा तो बचे दो दिनों में गेंद व बल्ले के बीच दिलचस्प संघर्ष होगा और यह देखना वाकई दिलचस्प रहेगा कि अपने 600वें टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत हासिल करने से रोकने में श्रीलंकाई टीम कितना प्रतिरोध कर पाती है।
90 रनों के भीतर लौट चुकी थी आधी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंकाई पारी पर गौर करें तो मोहम्मद सिराज (1-29) ने पहली ही गेंद पर ओपनर निशान मदुश्का फर्नांडो (0) को लौटाकर शुरुआत बिगाड़ी तो सुथार, कुलदीप यादव (1-65) व जडेजा के सामने 27वें ओवर में 90 रनों पर पांच बल्लेबाजों की विदाई से मेजबान टीम संकट में फंस चुकी थी। हालांकि अपना चौथा टेस्ट खेल रहे दिनुशा यहीं अड़ गए और उन्हें लंबे समय बाद वापसी कर रहे अनुभवी डिकवेला का अच्छा साथ मिला। इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 116 रन जोड़ दिए।

350 विकेट व 4000 रनों का डबल पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बने जडेजा
खैर, तीसरे सत्र में प्रसिद्ध कृष्णा (1-47) ने ऋषभ पंत के हाथों डिकवेला को कैच करा यह साझेदारी तोड़ी तो इसके तुरंत बाद केशरा नुवांथा को गिल से कैच कराकर टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से अधिक रन और 350 विकेट लेने वाले चौथे और महान कपिल देव के बाद भारत के सिर्फ दूसरे हरफनमौला बन गए।
📸📸 The feeling of getting your 350th Test wicket ❤️#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja becomes only the Fifth Indian to achieve this milestone in men's cricket 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/YyZxYZbyay
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
दिनुशा ने इसके कुछ देर बाद 167 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर जडेजा ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया जबकि सुथार ने 80वें ओवर में श्रीलंकाई पारी समाप्त की। श्रीलंका की पारी खत्म होते ही बारिश होने लगी और फिर दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।

