hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका : ट्रंप सरकार नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगी ‘स्टूडेंट वीजा’ की आवेदन प्रक्रिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका : ट्रंप सरकार नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगी ‘स्टूडेंट वीजा’ की आवेदन प्रक्रिया
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका : ट्रंप सरकार नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगी ‘स्टूडेंट वीजा’ की आवेदन प्रक्रिया

Revoi Editor
Last updated: June 19, 2025 4:13 pm
Revoi Editor
Published: June 19, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 19 जून। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगा। इस बार विभाग ने शर्त रखी है कि आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक करने होंगे।

आवेदकों को अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक करने होंगे

अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बयान में कहा, “नए दिशा-निर्देशों के तहत, हम एफ, एम और जे गैर-प्रवासी वर्गों में आने वाले सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे, जिसमें उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (सोशल मीडिया गतिविधियां) भी शामिल होगी। इस जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए, एफ, एम और जे गैर-अप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग को ‘सार्वजनिक’ करने का निर्देश दिया जाएगा।”

अमेरिकी वीजा ‘विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं’

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा करना उसकी प्रतिबद्धता है, जिसे वीजा प्रक्रिया के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए सुनिश्चित किया गया है। विभाग ने यह भी कहा कि अमेरिकी वीजा ‘विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।’

अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में कहा गया है, “हम अपने वीजा स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल उन वीजा आवेदकों की पहचान के लिए करते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं। इनमें वह भी शामिल हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।”

वीजा को लेकर हर एक फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय

अमेरिकी विदेश विभाग ने जोर देकर कहा कि वीजा को लेकर हर एक फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय है। बयान में यह भी जोड़ा गया, “संयुक्त राज्य अमेरिका को वीजा जारी करने की प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अमेरिका में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का इरादा अमेरिकियों और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाना न हो। सभी आवेदक उस वीजा के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करें, जिसमें यह भी शामिल है कि उनका इरादा प्रवेश की शर्तों के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने का है।”

अमेरिका ने पिछले माह ही संकेत दिया था

गौरतलब है कि ट्रंप सरकार ने पिछले महीने ही संकेत दिया था कि स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक ‘जल्द से जल्द’ खत्म हो सकती है। इसके साथ ही आवेदकों को वीजा आवेदन प्रक्रिया जारी रखने के साथ-साथ नियमित सेवाओं की बहाली की जानकारी के लिए बार-बार जांच करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुनियाभर में स्थित अमेरिकी मिशनों को स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाने का आदेश दिया था ताकि आवेदकों की सोशल मीडिया गतिविधियों की विस्तृत जांच को प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

ट्रंप प्रशासन ने में विदेशी छात्रों की जांच का दायरा बढ़ाया

इस बीच ट्रंप प्रशासन ने इजराइल-गाजा संघर्ष के खिलाफ कैंपस में फैली राजनीतिक अशांति के मद्देनजर अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में ट्रंप प्रशासन ने यहूदी छात्रों और विदेशी छात्रों को उनमें हिस्सा लेने से रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए कॉलेज अधिकारियों पर निशाना साधा है।

You Might Also Like

कीव और चेर्निहाइव से रूसी सैनिकों की वापसी फर्जी : यूक्रेन
मध्य प्रदेश : बालाघाट में हॉक फोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया, दोनों पर था 14-14 लाख का ईनाम
बालासोर रेल हादसे पर कांग्रेस का तंज – सीबीआई जांच कराने की घोषणा सिर्फ ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’
जापान में भूकंप के लगातार झटकों से अब तक 48 की मौत, कई इमारतें ढहीं
आईपीएल-17 : राजस्थान रॉयल्स की जीत में रियान पराग का विस्फोटक पचासा, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
TAGGED:application process will restartstudent visa with new conditionsTrump government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?