hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मस्क से तनातनी के बीच ट्रंप को बड़ी कामयाबी : सीनेट में पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > मस्क से तनातनी के बीच ट्रंप को बड़ी कामयाबी : सीनेट में पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

मस्क से तनातनी के बीच ट्रंप को बड़ी कामयाबी : सीनेट में पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

Revoi Editor
Last updated: July 2, 2025 2:14 am
Revoi Editor
Published: July 2, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 1 जुलाई। कभी करीबी मित्र रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क से तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी कानूनी जीत मिली, जब मंगलवार को अमेरिकी सीनेट ने उनके महत्वाकांक्षी टैक्स में छूट और सरकारी खर्चों में कटौती वाले विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ को बेहद करीबी वोटों से पारित कर दिया। ट्रंप को यह जीत तब मिली है।

जेडी वेंस का निर्णायक वोट

सीनेट में बिल के पक्ष और विपक्ष में बराबर 50-50 वोट पड़े, जिसके बाद उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट देकर इसे पास करवाया। यह बिल 940 पन्नों का है और ट्रंप प्रशासन की दूसरी पारी का सबसे बड़ा आर्थिक कदम माना जा रहा है।

बिल की खास बातें

बिल में ट्रंप के पहले कार्यकाल में दिए गए टैक्स कट्स को $4.5 ट्रिलियन (लगभग 373 लाख करोड़ रुपये) तक बढ़ाने का प्रावधान है। साथ ही Medicaid हेल्थ प्रोग्राम में $1.2 ट्रिलियन (लगभग 996 लाख करोड़ रुपए) की कटौती की जाएगी। इससे अनुमान है कि करीब 1.2 करोड़ गरीब और दिव्यांग अमेरिकियों की स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रभावित हो सकती है।

डेमोक्रेट्स के साथ कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी विरोध किया

हालांकि बिल का डेमोक्रेट्स के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी विरोध किया। रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस (नॉर्थ कैरोलिना), सुसान कॉलिन्स (मेन), और रैंड पॉल (केंटकी) ने इस पर आपत्ति जताई।

अगला पड़ाव : हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स

अब यह बिल प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में जाएगा, जहां डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन सांसदों के विरोध चलते इसे चुनौती मिल सकती है। खासकर हेल्थकेयर और खाद्य सहायता में कटौती को लेकर विरोध के आसार हैं। यह बिल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसे वे तेजी से लागू करना चाहते हैं।

बिल पास होने पर मस्क नई पार्टी बनाने की बात कह चुके हैं

यह बिल इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स क्रेडिट को समाप्त करने और सामाजिक सेवाओं में खर्च घटाने जैसे विवादास्पद बिंदुओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। टेक जगत के बड़े कारोबारी एलन मस्क ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने तंज भरे लहजे में कहा था कि यदि यह बिल पास हो जाता है तो रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स पार्टी से नया विकल्प देखना होगा। यानी बिल पास होने की स्थिति में वह नए दल के गठन की परिकल्पना कर चुके हैं।

जवाब में मस्क को अमेरिका से निकालने तक की धमकी दे चुके हैं ट्रंप

वहीं इसके जवाब में ट्रंप ने उन्हें अमेरिका से निकालने तक की धमकी दे डाली। ट्रंप ने टेस्ला के CEO मस्क पर तंज कसते हुए कहा था – ‘यदि मस्क को मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाए तो उनको अपनी दुकान (कम्पनी) बंद करके दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ेगा।’ सब्सिडी बंद होने से न तो टेस्ला इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन कर पाएगी, न ही स्पेसएक्स के रॉकेट, सैटेलाइट लॉन्च होंगे।

You Might Also Like

यूपी : सुरक्षा में हुई कटौती तो बोले शिवपाल यादव- भाजपा से यही उम्‍मीद थी
सब करें मतदान, हर वोट हरियाणा की खुशहाली के लिए जरूरी, खड़गे और प्रियंका ने मतदाओं से की वोट डालने की अपील
शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ की कारोबार की शुरुआत
आईपीएल 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार चैंपियन, फाइनल में 27 रनों से हारा कोलकाता नाइट राइडर्स
अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय तीन घंटे बढ़ा, जानिए नई टाइमिंग
TAGGED:Bill passed in the SenateOne Big Beautiful Bill passedTrump gets a big success
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?