hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी केजरीवाल-अतिशी की याचिका पर सुनवाई, मानहानि समन से जुड़ा है मामला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > सुप्रीम कोर्ट में आज होगी केजरीवाल-अतिशी की याचिका पर सुनवाई, मानहानि समन से जुड़ा है मामला
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी केजरीवाल-अतिशी की याचिका पर सुनवाई, मानहानि समन से जुड़ा है मामला

Revoi Editor
Last updated: January 27, 2026 12:19 pm
Revoi Editor
Published: January 27, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में उन्होंने वोटर्स लिस्ट से कथित तौर पर वोटर्स के नाम हटाने के मामले में अपनी टिप्पणियों को लेकर मानहानि के मामले में जारी समन को रद्द करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पब्लिश कॉजलिस्ट के अनुसार, यह मामला जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच के सामने लिस्टेड है। इससे पहले, केजरीवाल और आतिशी को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

जस्टिस हृषिकेश रॉय (अब रिटायर्ड) की अध्यक्षता वाली तत्कालीन बेंच ने अपने अंतरिम आदेश में इस बात पर जोर दिया था कि क्या किसी राजनीतिक पार्टी को मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए पीड़ित व्यक्ति माना जा सकता है, इस सवाल पर गहरी जांच की जरूरत होगी।सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चार हफ्ते में जवाब देने के लिए नोटिस जारी करें। इस बीच आगे की कार्यवाही पर रोक रहेगी। सितंबर 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेताओं को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499/500 के तहत अपराधों के लिए ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया था। याचिका खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा, “याचिकाकर्ताओं द्वारा लिया गया बचाव कि आरोप नेक इरादे से और जनहित में लगाए गए थे, इसे ट्रायल के दौरान साबित और स्थापित करने की जरूरत है।”

जस्टिस अनूप कुमार मेंदिरत्ता की सिंगल-जज बेंच ने कहा, “मौजूदा मामले में लगाए गए आरोप पहली नजर में मानहानिकारक हैं, जिनका मकसद भाजपा को बदनाम करना और कुछ खास समुदायों के करीब 30 लाख वोटरों के नाम हटाने के लिए भआजपा को जिम्मेदार ठहराकर गलत राजनीतिक फायदा उठाना है।” जस्टिस मेंदिरत्ता ने आगे कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने में किसी राजनीतिक पार्टी की शायद ही कोई भूमिका होती है, क्योंकि यह काम चुनाव आयोग को कानून के मुताबिक करने के लिए सौंपा गया है।मार्च 2019 में ट्रायल कोर्ट ने भाजपा दिल्ली यूनिट के अधिकृत प्रतिनिधि बब्बर की शिकायत पर केजरीवाल, आतिशी और सुशील कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार को समन भेजा था।

भाजपा नेता बब्बर ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि आप नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि भाजपा के निर्देश पर बनिया, पूर्वांचली और मुस्लिम समुदायों के 30 लाख वोटरों के नाम चुनाव आयोग ने हटा दिए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन में दखल देने से इनकार करने से नाराज होकर, केजरीवाल और आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और पूरी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

You Might Also Like

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित : पीएम मोदी
गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा प्रत्येक जिला, ब्लॉक पर पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी
राजस्थान : गहलोत सरकार ने भी रद कीं 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बोले – 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद
यूपी : गाजियाबाद में 25 से 30 घर के दरवाजों पर लगा पलायन के पोस्टर, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, जानें वजह
TAGGED:Atishidefamation summonshearingkejriwalPetitionSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने कर्नाटक में राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले – विदेशी धरती से भारत को बदनाम किया जा रहा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 12, 2023
Supreme Court Gives Two Weeks’ Time to Decide ‘Objective Criteria’ for CBSE, ICSE Board Results as PM Interacts with ‘Thankful’ Students, Parents
टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के विश्व रिकॉर्ड 506 रन बनने पर शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल
नशे में धुत महिला ने एयर होस्टेस को दी गाली, उतारे अपने कपड़े, अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हुआ हंगामा
भारत को ICC महिला टी20 विश्व कप से बाहर करने के लिए पाकिस्तानी टीम ने छोड़े 8 कैच, वीडियो वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?