hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शंकराचार्य के अपमान पर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट सस्पेंड, शासन ने शामली किया अटैच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > शंकराचार्य के अपमान पर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट सस्पेंड, शासन ने शामली किया अटैच
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

शंकराचार्य के अपमान पर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट सस्पेंड, शासन ने शामली किया अटैच

Revoi Editor
Last updated: January 27, 2026 12:01 pm
Revoi Editor
Published: January 27, 2026
Share

बरेली/लखनऊ, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर सनसनीखेज तरीके से इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शासन ने सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर को जांच सौंपी है। निलंबन की अवधि के दौरान अग्निहोत्री को शामली जिला मुख्यालय से संबद्ध (Attach) किया गया है।

इस्तीफे की वजह : …

शंकराचार्य का अपमान और UGC कानून 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपने 5 पन्नों के त्यागपत्र में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इस्तीफे के पीछे मुख्य दो कारण बताए:

1- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई और उनके प्रति किए गए कथित अपमान से आहत होना।

2- UGC के नए कानून को लेकर असंतोष।

शंकराचार्य का आश्वासन : “धर्म के क्षेत्र में देंगे बड़ा पद” इस्तीफे की खबर मिलते ही ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देर रात अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात की। शंकराचार्य ने अधिकारी के कदम की सराहना करते हुए कहा “पूरा सनातनी समाज आपसे प्रसन्न है। सरकार ने आपको जो पद दिया था, हम उससे भी बड़ा पद आपको धर्म के क्षेत्र में देंगे।”

डीएम आवास पर ‘बंधक’ बनाने का आरोपअलंकार अग्निहोत्री ने कल शाम जिला अधिकारी (DM) अविनाश सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वहां करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इसके तुरंत बाद रात 11 बजे उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया।

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री?

बैकग्राउंड : मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अलंकार ब्राह्मण परिवार से आते हैं।

करियर : 2019 में 15वीं रैंक के साथ पीसीएस अधिकारी बने।

चर्चा : वे पहले भी अपने कार्यालय में भगवान बजरंग बली की तस्वीर लगाने को लेकर प्रशासनिक हल्कों में चर्चा का विषय रहे हैं। कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन यह तय करेगा कि क्या उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए या उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल, प्रशासनिक हलकों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या एक लोक सेवक का धार्मिक भावनाओं के आधार पर इस्तीफा देना सेवा नियमावली (Service Rules) का उल्लंघन है।

You Might Also Like

राजद कार्यकारिणी की बैठक : लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत
ईंट का जवाब पत्थर से देना जरूरी है: वेस्टइंडीज में मिल रही सफलता पर बोले कुलदीप
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को फिर मिली हत्या की धमकी, अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर पैसे मांगे
पीएम मोदी ने नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, बोले – ‘सेना ही मेरा परिवार’
TAGGED:Bareilly City MagistrateInsultResignationShankaracharyaSuspended
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

UP ATS ने 4 कट्टरपंथियों को दबोचा, आतंकी घटना के लिए फण्ड जुटा रहे थे, पाक संगठनों से थे प्रभावित

Revoi Editor
Revoi Editor
September 30, 2025
Sudan War: सूडान के ओमडुरमैन पर हमले में 16 नागरिकों की मौत
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंची चढ़ावा चोरी की आंच : 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप? कोर्ट पहुंचा मामला
ભારતીય પરંપરા: લાલ બ્રીફકેસમાં નહીં, નિર્મલા સીતારમણ મખમલી લાલ કપડામાં લપેટીને લાવ્યા બજેટ
दाऊद से मेरा कोई लेना-देना नहीं: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने दिया विवादित बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?