hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग : आतंकियों ने शोपियां में नाम पूछकर दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर फायरिंग की, एक की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग : आतंकियों ने शोपियां में नाम पूछकर दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर फायरिंग की, एक की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग : आतंकियों ने शोपियां में नाम पूछकर दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर फायरिंग की, एक की मौत

Vinayak Barot
Last updated: August 16, 2022 4:45 pm
Vinayak Barot
Published: August 16, 2022
Share
SHARE

शोपियां, 16 अगस्त। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को टारगेट किया और मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में दो कश्मीरी पंडित भाइयों से उनका नाम पूछने के बाद उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। सेब के बाग में हुई इस फायरिंग में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई जबकि उनके भाई गंभीर परतिंबर नाथ रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील भट्ट औऱ उनके भाई परतिंबर शोपियां के छोटेपोरा इलाके में अपने सेब के बागान में जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनसे नाम पूछा और फिर फायरिंग झोंक दिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा – आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने कहा कि जिम्मेदार आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकयों को चुन-चुनकर ढेर किया जाएगा।

रवींद्र रैना बोले – यह पाकिस्तानी आतंकियों की कायराना हरकत

उधर, जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह पाकिस्तानी आतंकियों की कायराना हरकत है। दोषियों को जल्द ही सजा दी जाएगी। भाजपा नेता निर्मल सिंह ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने कायराना हरकत की है। सुनील कुमार अपना काम कर रहा था, लेकिन आतंकियों ने ये हरकत की। फिलहाल आतंकवादी कितनी भी कोशिश कर लें, वह अपने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होंगे।

महबूबा मुफ्ती ने व्यक्त की संवेदनाएं

राज्य की पूर्व सीएम व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस टारगेट किलिंग को लेकर कहा, ‘शोपियां में हुई घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतक के परिवार के प्रति संवेदना।’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों की वजह से जम्मू-कश्मीर का हर निवासी परेशानी झेल रहा है।

ओवैसी ने साधा एलजी पर निशाना

वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पूरी तरह फेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का हवाला देकर अनुच्छेद 370 को हटाया गया था। लेकिन घाटी में कश्मीरी पंडित असुरक्षित हैं।

You Might Also Like

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भी अब ‘मोस्ट वांटेड’, NIA ने घोषित किया 10 लाख रुपये का ईनाम
सिंगापुर दौरे में यूपी को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU साइन : सीएम योगी
यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- अयोध्या-काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी
शिवराज चौहान बोले – एमपी में भाजपा के पक्ष में शानदार परिणाम पीएम मोदी के कारण
बॉलीवुड : ‘भूल भुलैया 2’ के आगे ‘धाकड़’ हुई ध्वस्त, फिर भी कंगना ने कार्तिक व कियारा को दी बधाई
TAGGED:firingjammu and kashmirone deadshopianTarget Killing
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?