hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: थॉमस कप : सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, चोटिल लक्ष्य सेन बाहर, किंदाबी श्रीकांत लेंगे उनकी जगह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > थॉमस कप : सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, चोटिल लक्ष्य सेन बाहर, किंदाबी श्रीकांत लेंगे उनकी जगह
खेलहिन्दी

थॉमस कप : सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, चोटिल लक्ष्य सेन बाहर, किंदाबी श्रीकांत लेंगे उनकी जगह

Revoi Editor
Last updated: May 2, 2026 7:57 pm
Revoi Editor
Published: May 2, 2026
Share
SHARE

होर्सेंस (डेनमार्क), 2 मई। पुरुषों की टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप यानी थॉमस कप में शनिवार की रात फ्रांस के खिलाफ प्रस्तावित सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, जब उसके शीर्षस्थ एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोटिल दायीं कोहनी में सूजन के कारण बाहर हो गए। लक्ष्य की अनुपस्थिति में विश्व वरीयता क्रम के 30वें नंबर के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत कोर्ट पर उतरेंगे।

भारतीय एकल टीम में श्रीकांत, एचएस प्रणय और आयुष शेट्टी हैं जबकि युगल मुकाबले में आमसकारुनन व एमआर अर्जुन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ियां कोर्ट पर उतरेंगी। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ पदक पक्का हो गया है। भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था। उसके अलावा भारतीय टीम 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीत चुकी है।

क्वार्टरफाइनल में कठिन जीत के दौरान दायीं कोहनी में लगी थी चोट

उल्लेखनीय है कि विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज 24 वर्षीय लक्ष्य ने एक दिन पहले क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वॉइंट बचाकर असाधारण वापसी की थी और विश्व नंबर छह चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन संघर्ष में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान हालांकि लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अब तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं।

जांच-पड़ताल के बाद एहतियातन लिया गया फैसला : BAI

भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा पूरी जांच-पड़ताल के बाद, यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। इसका मकसद लक्ष्य को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देना और यह सुनिश्चित करना है कि यदि भारत फाइनल में पहुंचता है, तो वह पूरी तरह से फिट हों।’

🚨 IMPORTANT UPDATE 🚨
Lakshya Sen to Miss Semifinal!

The Badminton Association of India (BAI) has released an official statement regarding Lakshya Sen.
Wishing Lakshya a swift recovery! 🇮🇳🏸

📸 @badmintonphoto pic.twitter.com/F34hv769ke

— BAI Media (@BAI_Media) May 2, 2026

लक्ष्य के ‘मेंटोर’ और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने कहा, ‘उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं।’ फिलहाल, उन पर कड़ी मेडिकल नजर रखी जा रही है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जा रही है। टीम को पूरा भरोसा और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाएंगे।

लक्ष्य, आयुष और चिराग-सात्विक के श्रेष्ठ प्रदर्शन के सहारे शुक्रवार को भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 3-0 की एकतरफा जीत से सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की थी। वहीं फ्रांस ने जापान को इसी अंतर से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में चीन का सामना मेजबान डेनमार्क से होगा।

You Might Also Like

बोरिस जानसन फिर पहुंचे कीव, जेलेंस्की के साथ रणनीति पर की चर्चा
कोरोना से लड़ाई : डीसीजीआई ने कोरोना के दो टीकों की मिक्सिंग पर अध्ययन को दी मंजूरी
महंगाई का झटका! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, आज से देशभर में लागू होगी कीमत
ICC टी20 विश्व कप : शतकवीर अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, पाकिस्तान पर रोमांचक जीत से इंग्लैंड सेमीफाइनल में
बजट 2023 : निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स की नई रीजीम को सर्वाधिक राहत दी, आयकर के अब 5 स्लैब होंगे
TAGGED:BadmintonBlow for India Ahead of SemifinalsInjured Lakshya Sen Ruled OutKidambi Srikanth to Take PlaceSen ruled out due to injuryThomas Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?