महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, प्रतिका व अमनजोत बाहर, यास्तिका की वापसी, नंदिनी नया चेहरा
मुंबई, 2 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड व वेल्स में आगामी 12 जून से पांच जुलाई तक प्रस्तावित ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी।

राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक में टीम को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य कोच अमोल मजूमदार, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और BCCI के सचिव देवजीत सैकिया शामिल हुए।
इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम घोषित
देवजीत सैकिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टी20 विश्व टीम के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम घोषित की गई। स्मृति मंधाना दोनों टीमों की उप-कप्तान होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।
🎥 The moment #TeamIndia's squad for the ICC Women's T20 World Cup 2026 was revealed 🙌
🗣️ BCCI Honorary Secretary Mr Devajit Saikia @lonsaikia announced India's 1️⃣5️⃣-member squad for the highly-awaited #T20WorldCup 🇮🇳#WomenInBlue pic.twitter.com/bf2cKyg2Yo
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
हालांकि विश्व कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से प्रतिका रावल व चोटिल ऑलराउंडर अमनजोत कौर को बाहर रखा गया है जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की वापसी हुई है और ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी नंदिनी शर्मा नया चेहरा होंगी। वैसे प्रतिका को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।
🗣️ 𝗢𝘂𝗿 𝘁𝗲𝗮𝗺 𝗵𝗮𝘀 𝗰𝗮𝗹𝗶𝗯𝗿𝗲 𝘁𝗼 𝗯𝗲𝗰𝗼𝗺𝗲 𝘄𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗰𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻.#TeamIndia Captain Harmanpreet Kaur showing faith and confidence in the #T20WorldCup squad as we get ready for the title challenge 👏🏆#WomenInBlue | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/JRzbPjpKH1
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
नंदिनी मध्यम गति की गेंदबाज हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेलकर कुल 17 विकेट लिए। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जिसने इस वर्ष फरवरी में बैंकॉक में आयोजित महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
चयनित टीम विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी हिस्सा लेगी। यह सीरीज 28 मई से शुरू होगी।
BCCI Honorary Secretary Mr Devajit Saikia announces #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, the three-match T20I series against England, and the upcoming Test against England 🇮🇳
Details ▶️ https://t.co/cZnGDxMPtb #WomenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/4bTVZlo7js
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (दूसरी विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।
