hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने दिया इस्तीफा, सरकारी आवास छोड़ अपने फॉर्म हाउस लौटे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने दिया इस्तीफा, सरकारी आवास छोड़ अपने फॉर्म हाउस लौटे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने दिया इस्तीफा, सरकारी आवास छोड़ अपने फॉर्म हाउस लौटे

Vinayak Barot
Last updated: December 3, 2023 10:19 pm
Vinayak Barot
Published: December 3, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 3 दिसम्बर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मुखिया के. चंद्रशेखर राव ने 10 वर्षों बाद राज्य की सत्ता गंवाते ही रविवार की शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया और महानगर के मध्य बेगमपेट स्थित सरकारी आवास छोड़कर अपने फॉर्म हाउस लौट गए।

कांग्रेस ने 64 सीटों के साथ हासिल किया बहुमत

गौरतलब है कि पूर्वाह्न आठ बजे से राज्य के 49 केंद्रों पर शुरू हुई मतगणना शाम को खत्म हो गई। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को बड़ा झटका देते हुए बहुमत का आंकड़ा (60 सीट) पार कर 64 सीटें जीतीं जबकि बीआरएस 39 सीटें ही जीत सकी और उसका राज्य में हैट्रिक जमाने का सपना बिखर गया।

भाजपा 8 सीटों के साथ राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

भाजपा आठ सीटों के साथ राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सात और सीपीआई के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की। कांग्रेस की जीती एक सीट का एलान तकनीकी कारणों के कारण देर से किया गया।

केसीआर ने ओएसडी के जरिए राज्यपाल के पास भेजा इस्तीफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव परिणामों में अपनी हार स्वीकार करते हुए केसीआर ने राजभवन मार्ग स्थित राज्यपाल भवन में राज्यपाल डॉ. तमिलसाई सुंदरराजन के पास अपने ओएसडी के जरिए इस्तीफा भेजा और सरकारी आवास छोड़कर अपने फॉर्म हाउस चले गए।

इसके पहले केसीआर के बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारक रामाराव ने कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली थी और कहा था कि पार्टी 2023 में मिले जनादेश से निराश है, लेकिन हताश नहीं। पार्टी एक बार फिर मेहनत करके सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी।

बीआरएस नेताओं और ब्यूरोकेसी के रवैये से जनता अच्छी खासी नाराज थी

गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद वर्ष 2014 से लगातार दो कार्यकाल पूरा करने वाली बीआरएस के नेताओं को पक्की उम्मीद थी कि एक और जीत के साथ केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन उनके पार्टी के नेताओं और सरकार के अफसरों के रवैये से जनता अच्छी खासी नाराज थी। वहीं कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान से प्रभावित होकर अबकी बार जनता ने बीआरएस के उम्मीदवारों और उनकी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया था। इसीलिए कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता में लाने की पहल की है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शरद पवार का केंद्र पर हमला – महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में मोदी सरकार पूरी तरह असफल
अमेरिका: मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी, हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप
आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओस की करेंगे यात्रा
कोरोना से लड़ाई : देश में अब तक 71 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लाभ
TAGGED:K Chandrashekhar Rao resignsreturns to his farm houseTelangana CM resigns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?