1. Home
  2. Tag "cm yogi"

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

कानपुर देहात, 2 जून। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परौंख ग्राम आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा तो वहां मौजूद उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पथरी देवी मंदिर के […]

यूपी : लखनऊ पहुंची फिल्म पृथ्वीराज की टीम, मुख्यमंत्री योगी और उनकी कैबिनेट के साथ अक्षय भी देखेंगे फिल्म…

लखनऊ, 2 जून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बतौर अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने काम किया है। अक्षय की यह फिल्म भारत के शानदार इतिहास और भारत के राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान के दमदार पराक्रम को प्रतिबिंबित करता है। […]

यूपी : अखिलेश यादव को राहुल गांधी बताए जाने पर सीएम योगी ने ली चुटकी, बोले – फर्क ज्यादा नहीं

लखनऊ, 31 मई। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की ओर से सुनाए गए उस किस्से पर चुटकी ली, जिसमें एक बच्चे ने सपा अध्यक्ष को राहुल गांधी बता डाला था।  सोमवार को खुद अखिलेश यादव ने इस विधानसभा में यह किस्सा सुनाया […]

कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- सड़क पर न नमाज न ही शोरगुल

लखनऊ, 29 मई। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि 2024 में 75 सीटें जीतने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे। इसके लिए हमें केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को घर-घर पहुंचाना होगा। योगी ने कहा कि 2024 के चुनाव की जमीन हमें अभी से तैयारी करनी होगी। 2024 में […]

यूपी : बहराइच में कर्नाटक से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से टकराया, 7 की मौत, 10 घायल

बहराइच, 29 मई। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना मोतीपुर इलाके में लखीमपुर-बहराइच राज्य मार्ग पर रविवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कर्नाटक से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जा रहे एक वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर में 7 श्रृद्धालुओं की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस […]

यूपी : अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- ‘समाजवाद के बिना अधूरा है राम राज्य’

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह भी एक राष्ट्रवादी हैं, यह कहते हुए कि वह एक सैनिक स्कूल का छात्र रहे हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने ‘समाजवाद’ शब्द से समस्या होने के लिए आदित्यनाथ को फटकार लगाई […]

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के लिए किया चुनाव प्रचार

देहरादून, 28 मई। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

यूपी : विधानसभा का बजट सत्र आज, रामपुर के आजम और शिवपाल पर होगी खास नजर!

लखनऊ, 23 मई। यूपी विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान लंबे समय बाद जेल से रिहा हो गए हैं। आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कल सदन में मौजूद रहेंगे? इससे पहले आजम खान, रविवार को पार्टी की विधानमंडल दल की […]

यूपी विधानमंडल सत्र के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी करेंगे सर्वदलीय बैठक

लखनऊ, 22 मई। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय तथा भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। विधान भवन में दिन में 12:30 बजे से होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह सभी पार्टी ने नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में […]

उत्तर प्रदेश : कागज-कलम नहीं अब ‘टच’ से कानून बनाएंगे विधायक, विधानसभा में हर सीट पर टैब

लखनऊ, 20 मई। उत्तर प्रदेश की विधानसभा अब हाईटेक हो गई। हर सीट पर टैब लगा दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विधानसभा के नवनिर्वाचत विधायकों के लिए संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व ई-विधान का शुक्रवार सुबह शुभारंभ किया। सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान ओम बिड़ला का स्वागत किया। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code