hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी: होटल लेवाना अग्निकांड पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी: होटल लेवाना अग्निकांड पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी: होटल लेवाना अग्निकांड पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Vinayak Barot
Last updated: September 5, 2022 12:15 pm
Vinayak Barot
Published: September 5, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 5 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

गौरतलब है कि होटल लिवाना में सुबह आग लगने पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाल कर इनमें से कुछ घायलों को इलाज के लिये तत्काल अस्पताल भिजवाया। योगी ने ट्वीट कर कहा, “राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद है।

संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”

  • इस बीच रक्षा मंत्री सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है।
मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।”

पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग। पुलिस ने इस घटना में हताहतों की संख्या बताने से फिलहाल मना कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ इतना ही बताया कि दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। इनमें कुछ लोगों को घायल होने के कारण इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुये घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान के अनुसार योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये। पुलिस ने बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।

You Might Also Like

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भाटी हत्याकांड में बाहुबली नेता डीपी यादव को किया दोषमुक्त
स्वस्थ आर्थिक वृद्धि के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करें उद्योग : वेंकैया नायडू
आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 2 बहनें फंदे से लटकती मिलीं, आश्रम के 4 कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, निगम बोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र : परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 40 अन्य घायल
TAGGED:cm yogiFIREhotelRAJNATH SINGHSufferingup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?