hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्विन टावर के ध्वस्त होते ही रडार पर जिम्मेदार, योगी सरकार ने तैयार की भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ट्विन टावर के ध्वस्त होते ही रडार पर जिम्मेदार, योगी सरकार ने तैयार की भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट
राष्ट्रीयहिन्दी

ट्विन टावर के ध्वस्त होते ही रडार पर जिम्मेदार, योगी सरकार ने तैयार की भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट

Vinayak Barot
Last updated: August 29, 2022 11:20 am
Vinayak Barot
Published: August 29, 2022
Share
SHARE

नोएडा, 29 अगस्त। नोएडा में भ्रष्टाचार के ट्विन टावर रविवार को गिरा दिए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 सरकारी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ऑफिस से इन अफसरों की लिस्ट भी जारी हो गई है। टावर बनते समय ये अफसर किसी न किसी पद पर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी में तैनात थे। इनके संरक्षण में ही इमारत को 15 से 32 मंजिल बनाने की मंजूरी दी गई थी। खास बात यह है कि सीएम ऑफिस से जो लिस्ट जारी हुई है, उसमें से अधिकतर अफसर रिटायर हो चुके हैं। तत्कालीन अफसरों के अलावा सुपरटेक लिमिटेड के चार निदेशक और आर्किटेक्ट भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल हैं।

  • दोषी अफसरों की सूची

मोहिंदर सिंह /CEO, नोएडा (रिटायर्ड)
एस.के.द्विवेदी /CEO, नोएडा (रिटायर्ड)
आर.पी.अरोड़ा/अपर CEO, नोएडा (रिटायर्ड)
यशपाल सिंह/विशेष कार्याधिकारी (रिटायर्ड)
स्व. मैराजुद्दीन/प्लानिंग असिस्टेंट (रिटायर्ड)
ऋतुराज व्यास/ सहयुक्त नगर नियोजक (वर्तमान में यमुना प्राधिकरण में प्रभारी महाप्रबंधक)
एस.के.मिश्रा /नगर नियोजक (रिटायर्ड)
राजपाल कौशिक/वरिष्ठ नगर नियोजक (रिटायर्ड)
त्रिभुवन सिंह/मुख्य वास्तुविद नियोजक (रिटायर्ड)
शैलेंद्र कैरे/उपमहाप्रबन्धक, ग्रुप हाउसिंग (रिटायर्ड)
बाबूराम/परियोजना अभियंता (रिटायर्ड)
टी.एन.पटेल/प्लानिंग असिस्टेंट (रिटायर्ड)
वी.ए.देवपुजारी/मुख्य वास्तुविद नियोजक (रिटायर्ड)
श्रीमती अनीता/प्लानिंग असिस्टेंट (वर्तमान में उ.प्र.राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
एन.के. कपूर /एसोसिएट आर्किटेक्ट (रिटायर्ड)
मुकेश गोयल/नियोजन सहायक (वर्तमान में प्रबंधक नियोजक के पद पर गीडा में कार्यरत)
प्रवीण श्रीवास्तव/सहायक वास्तुविद (रिटायर्ड)
ज्ञानचंद/विधि अधिकारी (रिटायर्ड)
राजेश कुमार /विधि सलाहकार (रिटायर्ड)
स्व. डी.पी. भारद्वाज/प्लानिंग असिस्टेंट
श्रीमती विमला सिंह/ सहयुक्त नगर नियोजक
विपिन गौड़/महाप्रबंधक (रिटायर्ड)
एम.सी.त्यागी/परियोजना अभियंता (रिटायर्ड)
के.के.पांडेय/ मुख्य परियोजना अभियंता
पी.एन.बाथम/ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी
ए.सी सिंह/वित्त नियंत्रक (रिटायर्ड)

  • सुपरटेक लिमिटेड के निदेशक और आर्किटेक्ट की सूची

आर.के.अरोड़ा-निदेशक
संगीता अरोड़ा-निदेशक
अनिल शर्मा-निदेशक
विकास कंसल-निदेशक
दीपक मेहता (एसोसिएट्स आर्किटेक्ट)
नवदीप ( इंटीरियर डिजाइनर)

  • टावर बनने के दौरान मोहिंदर सिंह अथॉरिटी के CEO थे

नोएडा के सेक्टर 93A में ट्विन टावर को बनाने की शुरुआत 2006 में हुई थी। उस समय मोहिंदर सिंह नोएडा अथॉरिटी में बतौर CEO तैनात थे। लिस्ट में सिंह और उनके बाद नियुक्त हुए पांच CEO के नाम शामिल हैं। इन सभी के कार्यकाल में टावर को बनाने या उसकी ऊंचाई बढ़ाए जाने को मंजूरी दी गई थी। नीचे उन दो आला अफसरों की फोटो दी गई हैं, जिनकी तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के टावर खड़े हुए थे।

  • UP के अपर मुख्य सचिव बोले- सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी रहेगा। पहली बार इतना बड़ा निर्माण कराया गया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नोएडा में भ्रष्टाचार की इमारत जमींदोज कर दी गई। इस मामले में शामिल सभी अधिकारियों की लिस्ट तैयार की गई है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : सोलापुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
बंगाल में ECI की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, देखें सभी के नाम
मायावती ने अखिलेश यादव को दी अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत, याद दिलाया पिता का ‘आशीर्वाद’
विश्व कप क्रिकेट : गत चैम्पियन इंग्लैंड को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के हाथों स्तब्धकारी पराजय
सेबी ने गलत तरीके से कारोबार करने के लिए 11 इकाइयों पर लगाया 55 लाख रुपये का जुर्माना
TAGGED:cm yogigovernmentup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?