hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 20 World Cup 2026: फहीम ने बचाई पाकिस्तान की लाज, कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > 20 World Cup 2026: फहीम ने बचाई पाकिस्तान की लाज, कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
खेलहिन्दी

20 World Cup 2026: फहीम ने बचाई पाकिस्तान की लाज, कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया

Revoi Editor
Last updated: February 8, 2026 1:20 am
Revoi Editor
Published: February 7, 2026
Share
SHARE

कोलंबो, 7 फरवरी। निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ के 11 गेंद में 29 रन की मदद से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराया। जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाये। एक समय 16 . 1 ओवर में सात विकेट पर स्कोर 114 रन था और उसे जीत के लिये 34 रन की जरूरत थी।

आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 29 रन चाहिये थे। अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया और आखिरी ओवर में चौका जड़कर मैच तीन गेंद बाकी रहते पाकिस्तान के नाम किया। इससे पहले ओडाउड ने अशरफ का कैच 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा था जब वह सात रन पर थे।
नीदरलैंड्स को इस कैच के छूटने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। टी20 विश्व कप से पहले मैदान के बाहर की सुर्खियों ने पाकिस्तान की तैयारी को प्रभावित किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के लिये साहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में सर्वाधिक 47 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 13 गेंद में 24 रन का योगदान दिया । बाबर आजम 18 गेंद में 15 रन ही बना सके। पॉल वान मीकेरेन ने 12वें ओवर में फरहान और उस्मान खान (0) को आउट किया और 13वें ओवर में बाबर भी चले गए।पाकिस्तान का स्कोर इस समय पांच विकेट पर 100 रन था । आखिरी पांच ओवर में पाकिस्तान को 37 रन चाहिये थे लेकिन अनुभवी काइल क्लेन ने 16वें ओवर में मोहम्मद नवाज (छह) को पवेलियन भेजा ।

आखिरी चार ओवर में पाकिस्तान को 34 रन की जरूरत थी जब शादाब खान भी अपना विकेट गंवा बैठे । इसके बाद अशरफ ने टीम को संकट से निकाला ।इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई नीदरलैंड्स टीम ने छठे ओवर में 14 रन निकालकर पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 50 रन बना लिये थे लेकिन आखिर में पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई । पाकिस्तान के लिये सलमान मिर्जा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये । नीदरलैंड्स ने दस ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिये थे जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था । कप्तान स्कॉट एडवडर्स ( 29 गेंद में 37 रन ) और तीसरे नंबर पर उतरे बास डि लीडे (25 गेंद में 30 रन ) के बीच चौथे विकेट के लिये 40 रन की साझेदारी की बदौलत एक समय लगा कि नीदरलैंड्स 150 के ऊपर का स्कोर बनायेगा ।

नीदरलैंड्स ने 12 . 1 ओवर में तीन विकेट पर 100 रन बना लिये थे। इसके बाद हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव बना लिया । एक समय 12 . 3 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन से स्कोर 16 . 4 ओवर में सात विकेट पर 129 रन हो गया । मोहम्मद नवाज ने 13वें ओवर में डि लीडे को आउट किया जिसके बाद से बल्लेबाजी क्रम बिखर गया ।अबरार अहमद ने 16वें ओवर में एडवडर्स को पवेलियन भेजा । बायें हाथ के आफ स्पिनर सईम अयूब ने लोगान वान बीक (0) और जाक लायन कैचे (9) को 17वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर आउट किया । सईम ने सात रन देकर दो विकेट लिये जबकि नवाज ने 38 और अबरार ने 23 रन देकर दो दो विकेट चटकाये ।

You Might Also Like

उत्तराखंड चुनाव : ‘आप’ उम्मीदवार कलेर ने सीएम धामी पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
संरा महासभा ने जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री को चुना अगला अध्यक्ष, 14 देशों ने मतदान में नहीं लिया भाग
यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसा : बारावफात के जुलूस में करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, सीएम जताया गहरा दुख
PM Modi Subhashit: प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत श्लोक, बताया सूर्य और प्रकाश के अटूट संबंध का संदेश
विश्व महिला मुक्केबाजी : निकहत, नीतू और मनीषा सहित 8 भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में
TAGGED:CricketFaheem AshrafPakistan-Netherlands matchSportssri lankaT20 World Cup 2026
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

WFI के खिलाफ विरोध के बीच महिला राष्ट्रीय कुश्ती ट्रेनिंग कैंप कैंसिल, 41 पहलवान लेने वाले थे हिस्सा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 19, 2023
महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में CNG और PNG के दाम घटाए
ओडिशा ट्रेन हादसा : सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
‘मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं…लौटकर वापस आऊंगा…’
यूपी विधानसभा का बदलेगा तौर-तरीका, 64 वर्ष पुरानी गाइडलाइंस की जगह लेगी नई रूल बुक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?