hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – NCR में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक माह में लगाया जाए पूर्ण प्रतिबंध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – NCR में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक माह में लगाया जाए पूर्ण प्रतिबंध
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – NCR में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक माह में लगाया जाए पूर्ण प्रतिबंध

Revoi Editor
Last updated: May 6, 2025 6:15 pm
Revoi Editor
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 मई। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है और अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल अन्य राज्यों को एक महीने के भीतर प्रतिबंध लगाना होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखे जलाने के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालय ने यह निर्देश जारी किया।

आतिशबाजी की स्थिति में शिकायत निवारण और शिकायत तंत्र बनाना होगा

सर्वोच्च न्यायलय ने कहा कि आतिशबाजी की स्थिति में शिकायत निवारण और शिकायत तंत्र बनाना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि दिल्ली ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (ईपीए) की धारा पांच के तहत यह निर्देश जारी किए हैं, ताकि जुर्माना लगाया जा सके और अन्य राज्यों को भी इसका पालन करना चाहिए।

जस्टिस अभय एस. ओक की बेंच ने अपने आदेश में कहा, ‘हमने दिल्ली तथा एनसीआर में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध के मामले में सुनवाई के दौरान तीन अप्रैल को आदेश जारी कर निर्देश दिए थे।’

शीर्ष अदालत ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा आदेश के अनुपालन का हलफनामा दाखिल कर बताया गया कि पटाखों का निर्माण, भंडारण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस आधार पर हम एनसीआर के क्षेत्रों में राजस्थान, यूपी और हरियाणा को ईपीए की धारा 5 के तहत इसी तरह के निर्देश जारी करने का निर्देश देते हैं और इसे एक महीने के भीतर जारी किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने गत तीन अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को सही ठहराया था। अदालत ने कहा था कि जब तक यह स्पष्ट रूप से साबित नहीं हो जाता कि ग्रीन पटाखों से जीरो प्रदूषण होता है, तब तक प्रतिबंध के पुराने आदेश में बदलाव करने का कोई औचित्य नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा था कि स्वच्छ वातावरण में जीना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरों को देखते हुए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि हर व्यक्ति एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद सकता और सड़कों-गलियों में काम करने वाले लोगों पर प्रदूषण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

You Might Also Like

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान करने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं
युद्ध के बीच अमेरिका ने माना- ‘ईरान ने हमारा फाइटर जेट मार गिराया, पायलट भी लापता’
भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल को मिली धमकी – ’50 लाख दो वरना खत्‍म कर देंगे परिवार’
‘भारत से चोरी हुई 100 धरोहर लौटाएगा अमेरिका’, मिस्र के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी
सिद्धारमैया ने 16वें वित्त आयोग से कहा- दक्षता और प्रदर्शन के साथ समानता का संतुलन बनाएं
TAGGED:complete ban should be imposedFirecrackersNCRSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

श्रद्धा हत्याकांड : आफताब की रिमांड आज होगी खत्म, नार्को से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 22, 2022
टीम इंडिया को झटका : चोटिल हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच से बाहर
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को बंपर फायदा, मार्च में GST संग्रह 1.78 लाख करोड़ रुपये
महिला एशिया कप क्रिकेट : भारत की लगातार तीसरी जीत, यूएई को 104 रनों से रौंदा, पेश की सेमीफाइनल की दावेदारी
जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?