hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली आबकारी केस : सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली आबकारी केस : सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली आबकारी केस : सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला

Revoi Editor
Last updated: May 9, 2024 1:05 am
Revoi Editor
Published: May 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मई। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर 10 मई को अपना फैसला सुनाएगा। इस मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने वाली पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस संजीव खन्ना ने बुधवार को कहा, ‘हम शुक्रवार को अंतरिम आदेश (अंतरिम जमानत पर) सुनाएंगे गिरफ्तारी को चुनौती देने से जुड़े मुख्य मामले पर भी उसी दिन फैसला किया जाएगा।’

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने इसी क्रम में एएसजी एसवी राजू को शुक्रवार को अपनी दलीलें देने के लिए तैयार रहने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अंतरिम आदेश पारित कर सकता है। दरअसल, बुधवार को एएसजी एसवी राजू केजरीवाल मामले में सुनवाई करने वाली पीठ के समक्ष एक अन्य मामले में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायाधीशों से पूछा कि क्या केजरीवाल मामले की सुनवाई कल की जाएगी? इस पर न्यायमूर्ति खन्ना ने स्पष्ट किया कि वे शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेंगे और अंतरिम आदेश पारित कर सकते हैं।

ईडी ने गत 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी की थी

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम केजरीवाल को गत 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए नौ समन जारी किए थे। हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि वह घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता थे और सीधे तौर पर शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगने में शामिल थे। वह अब तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल रिहा हुए तो उन्हें आधिकारिक कर्तव्यों के पालन की अनुमति नहीं होगी

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम याचिका पर सुनवाई की थी, हालांकि समय की कमी के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। सुनवाई कर रही बेंच का कहना है कि केजरीवाल चुने हुए सीएम हैं और दिल्ली का चुनाव सामने है। ये असाधारण स्थिति है। प्रचार करने देने में कोई हर्ज नहीं है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाता है, तो उन्हें आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इसका व्यापक प्रभाव हो सकता है।

सिर्फ चुनाव के कारण अंतरिम जमानत पर विचार कर रही अदालत

पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘यदि AAP चीफ को रिहा करने का फैसला किया जाता है तो वह नहीं चाहती कि केजरीवाल आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करें क्योंकि इसका व्यापक प्रभाव हो सकता है। सरकार के काम में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं। यह आपकी इच्छा है कि आप मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। आज, यह वैधता का नहीं बल्कि औचित्य का सवाल है। हम सिर्फ चुनाव के कारण अंतरिम जमानत पर विचार कर रहे हैं अन्यथा हम इस पर बिल्कुल भी विचार नहीं करते।

ईडी ने अंतरिम जमानत का किया है विरोध

वहीं ईडी ने उनकी अंतरिम जमानत का विरोध किया है। उसका कहना है कि इससे गलत मिसाल कायम होगी। ईडी ने कोर्ट में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि क्या एक राजनेता को आम आदमी की तुलना में स्पेशल ट्रीटमेंट मिल सकता है? 5,000 लोग अभियोजन का सामना कर रहे हैं। क्या होगा यदि वे सभी कहते हैं कि वे प्रचार करना चाहते हैं। छह महीने में नौ समन दिए गए। समय चुनने के लिए ईडी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। खैर, जो कुछ भी हो। लेकिन लगता यही है कि यदि केजरीवाल को जमानत मिलती है तो वह मुख्यमंत्री के रूप में कार्य नहीं कर पाएंगे।

You Might Also Like

एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने वापस ली हड़ताल, बर्खास्तगी पत्र वापस लेगी एयरलाइन
ऑपरेशन अखल: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना ने मारा गया एक आतंकी
दिल्ली : AAP की ‘महिला सम्मान योजना’ पर विवाद, एलजी सक्सेना ने दिए जांच के आदेश
Haryana Elections: AAP ने जारी की 19 और उम्मीदवारों की सूची, पंचकूला से प्रेम गर्ग को मिला टिकट
मानसून सत्र: मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित
TAGGED:Arvind kejriwaldecision on interim bailDelhi cmDelhi Excise Caseinterim bail of KejriwalSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?