hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हांगझोऊ एशियाई खेल : खेल मंत्रालय ने 15 टीमों के प्रतिनिधित्व को दी स्वीकृति
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > हांगझोऊ एशियाई खेल : खेल मंत्रालय ने 15 टीमों के प्रतिनिधित्व को दी स्वीकृति
खेलहिन्दी

हांगझोऊ एशियाई खेल : खेल मंत्रालय ने 15 टीमों के प्रतिनिधित्व को दी स्वीकृति

Vinayak Barot
Last updated: July 27, 2023 1:37 am
Vinayak Barot
Published: July 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जुलाई। खेल मंत्रालय ने 23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक चीनी शहर हांगझोऊ में प्रस्तावित एशियाई खेलों के लिए देश की 15 टीमों के प्रतिनिधित्व को स्वीकृति दी है, लेकिन महिला सॉफ्टबॉल और पुरुष वाटर पोलो टीम सहित चार टीमों को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं मिली।

महिला सॉफ्टबॉल सहित चार टीमों को जगह नहीं

हांगझोऊ एशियाई खेलों की आयोजन समिति (HAGOC) को लिखे पत्र में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने महिला सॉफ्टबॉल और पुरुष वाटर पोलो टीम के अलावा पुरुष हैंडबॉल और फाइव एक साइड बास्केटबॉल टीमों को प्रतियोगिता से हटा लिया।

आईओए ने बुधवार को लिखे पत्र में कहा, ‘27 जुलाई, 2023 को होने वाले टीम ड्रॉ समारोह को देखते हुए भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति एचएजीओसी को सूचित करना चाहती है कि निम्न टीम खेलों की प्रविष्टियां वापस ली जाती हैं। इनमें वाटर पोलो, बास्केटबॉल फाइव ए साइड पुरुष टीम, हैंडबॉल पुरुष टीम और सॉफ्टबॉल टीम शामिल हैं।’

मंत्रालय ने इन खेलों के लिए टीमों की भागीदारी को दी मंजूरी

मंत्रालय से जिन खेलों की टीम को स्वीकृति मिली है, उनमें पुरुष और महिला क्रिकेट, पुरुष और महिला हॉकी, पुरुष और महिला कबड्डी, महिला हैंडबॉल, महिला रग्बी, महिला फाइव ए साइड बास्केटबॉल, पुरुष और महिला बास्केटबॉल थ्री ए साइड, पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीम तथा पुरुष और महिला फुटबॉल टीम शामिल हैं।

आईओए से स्वीकृत टीमों को सरकारी खर्चे पर भेजा जाएगा हांगझोउ

खेल मंत्रालय में खेल निदेशक एसपीएस तोमर ने कहा कि जिन टीमों को स्वीकृति मिली है, उन्हें सरकारी खर्चे पर हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए भेजा जाएगा। तोमर ने कहा, ‘अन्य टीमों की प्रतिविष्टियां वापस ली जाती हैं। बाकी दल के प्रतिनिधित्व की स्वीकृति के बारे में समय आने पर सूचित किया जाएगा। इसे सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया जाएगा।’

उल्लेखनीय है कि एशिया में शीर्ष आठ में शामिल होने की खेल मंत्रालय की पात्रता पूरी नहीं करने के बावजूद पुरुष और महिला फुटबॉल टीम को स्वीकृति मिली जबकि एशिया में नौवें स्थान पर मौजूद पुरुष वाटर पोलो टीम को हरी झंडी नहीं मिल सकी। भारतीय तैराकी महासंघ की सचिव मोनल चोकसी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यशाली और निराशाजनक है कि नौवें नंबर पर होने के बावजूद वाटर पोलो टीम खेलों में जाने से चूक गई।’

भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के लिए भी यह फैसला हैरानी भरा है, जिसने सोमवार को महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए महिला टीम की घोषणा की थी। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ की अध्यक्ष नीतल नारंग ने कहा, ‘मैंने अभी इसके बारे में सुना। यह हैरान करने वाली सूचना है। हम पहले ही टीम घोषित कर चुके हैं। मुझे आधिकारिक रूप से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है और न ही मुझे ऐसे संकेत मिले कि इस तरह का कुछ होने वाला है।’

You Might Also Like

सरकार ने संसद को दी जानकारी – पैंगोंग में चीनी पुल गैरकानूनी कब्जा, भारत ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया
टाटा आईपीएल : रोमांचक संघर्ष में राहुल तेवतिया ने गुजरात टाइटंस को दी मुस्कान, पंजाब किंग्स अंतिम गेंद पर हारा
अन्य ATM से निःशुल्क ट्रांजैक्शन सीमा पार करने के बाद कैश निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बढ़ाया शुल्क
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बिट्टू को मिली मंत्रिपरिषद में जगह, जितिन प्रसाद भी शामिल
पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
TAGGED:Asian GamesHangzhou Asian Gamesrepresentation of 15 teamsSports Ministry
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल चौधरी बोले – ग्लोबल साउथ देशों को भारत निर्यात कर सकता है मिलिट्री सिस्टम

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 23, 2023
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
कर्नाटक हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक – कांग्रेस और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ट्विटर अकाउंट नहीं होगा ब्लॉक
भारत में बनेंगे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान, 15 हजार करोड़ का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?