hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान- ‘RSS की कथनी और करनी में अंतर, हर मस्जिद के नीचे…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान- ‘RSS की कथनी और करनी में अंतर, हर मस्जिद के नीचे…’
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान- ‘RSS की कथनी और करनी में अंतर, हर मस्जिद के नीचे…’

Revoi Editor
Last updated: October 2, 2025 12:38 pm
Revoi Editor
Published: October 2, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 2 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की संभल सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सपा सांसद ने कहा कि आरएसएस की करनी और कथनी में फर्क हैं। उनके प्रमुख कहते हैं कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए लेकिन नीचे के लोग कुछ और कर रहे हैं।

सपा सांसद ने कहा कि कुछ लोग नफरत की भाषा बोलकर धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं जो देश को बांटना चाहते हैं उनका बहिष्कार होना चाहिए। हमें तो आरएसएस की करनी और कथनी में फर्क नज़र आता है। जहां उनके प्रमुख कहते हैं कि हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग नहीं खोजना चाहिए वहीं उनके कुछ लोग लगातार उसी बात को मुद्दा बना रहे हैं।

आरएसएस की कथनी और करनी में अंतर

बर्क ने कहा कि ये भी आरएसएस के लोग है। इसका मतलब है कि वो अपने प्रमुख की बात नहीं मान रहे हैं। इससे या तो ये लगता है कि आरएसएस में अनुशासन नहीं हैं। या फिर ये है कि उनकी करनी और कथनी में फर्क हैं कि वो कह कुछ रहे हैं और उनके नीचे के लोग कुछ और कर रहे हैं। आरएसएस अगर एक संस्था है और बीजेपी उसकी शाखा है तो काम ऐसा करो कि जिससे देश की तरक्की हो और आने वाली नस्लें याद करें कि उन्होंने देश के लिए काम किया था न कि देश को बांटने के लिए।

‘अपने दिलों के रावण का दहन करें’

सपा सांसद ने इस दौरान दशहरा को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि हर साल हम रावण को जलाकर दशहरा मनाते हैं, इन्हें सिर्फ रावण ही नहीं बल्कि दिलों से भी रावण को फूंकना पड़ेगा। चंद लोगों की मानसिकता अलग है। अगर वो सच्चे रास्ते पर चले, उनके अंदर अगर सच में देश भक्ति का भावना है। समाज व धर्म के प्रति वफादार है तो हम सभी धर्मों का सम्मान करेंगे।

सब धर्म के लिए काम करना ही सच्ची देशभक्ति है जो लोग गलत मानसिकता रखते हैं उन्हें सही रास्ते पर आना होगा सच्ची देशभक्ति और धर्म के प्रति वफादारी तभी है जब इंसान सब धर्म के लिए कम करें। हमारा धर्म यह पैगाम देता है कि पड़ोसी किसी भी धर्म का हो अगर भूखा सो रहा है और हम सुकून में सो रहे हैं तो हम सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते।

 

You Might Also Like

उत्तर भारत में घने कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार : दिल्ली-एनसीआर में हालात बेहद गंभीर, AQI ‘अति-गंभीर’ श्रेणी में
मलेशिया : कुआलालम्पुर में एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ चार्टर प्लेन, 10 लोगों की मौत
पीएम मोदी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, राजनाथ सिंह और जयशंकर भी रहे मौजूद
भैरव दीपावली के लिए काशी तैयार, बनारस के घाटों पर जलेंगे एक लाख आठ हजार दीप
अमेरिका और भारत की ट्रेड डील पर साझा बयान जारी, अब 50 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैरिफ लगेगा
TAGGED:hate languageRSSSP MPSP MP Ziaur Rahman BarqZiaur Rahman Barq
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?