hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Revoi Editor
Last updated: August 10, 2026 12:42 pm
Revoi Editor
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 10 जुलाई। सावन महीने के दूसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। भक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। प्रयागराज के ऐतिहासिक दशाश्वमेध महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं।

दशाश्वमेध-ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर का विशेष महत्व

मंदिर के पुजारी सोम जी शास्त्री ने बताया कि इस स्थान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू करने से पहले यहां अश्वमेध यज्ञ किया था और ब्रह्मेश्वर महादेव की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि यहां दो शिवलिंग—दशाश्वमेध महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव विराजमान हैं। मान्यता है कि वर्तमान दशाश्वमेध महादेव स्वयंभू हैं। एक श्रद्धालु ने कहा कि मंदिर बेहद प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले भक्त श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा करते हैं और मान्यता है कि भगवान शिव से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।

पृथ्वीनाथ मंदिर में भी उमड़ी भीड़

गोंडा के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हजारों भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद लौट रहे एक श्रद्धालु ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि बाबा सभी पर कृपा बनाए रखें और सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।

कछला और सोरों घाट पर लाखों कांवड़िए

कासगंज जिले के कछला घाट और सोरों जी लहर गंगा घाट पर भी सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे। भक्तों ने गंगा जल भरा और अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों की ओर रवाना हुए। कई कांवड़िए कछला घाट से गंगाजल लेकर फिरोजाबाद की शिकोहाबाद तहसील स्थित प्रसिद्ध बटेश्वर धाम के लिए पैदल रवाना हुए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा और मंदिरों में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सीतापुर में बाबा श्यामनाथ मंदिर में लंबी कतार

सीतापुर में भी सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा श्यामनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले सोमवार की तुलना में दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। इसे देखते हुए पुलिस बल भी बढ़ाया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स और पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

You Might Also Like

पूर्व सांसद जया प्रदा को अदालत ने जारी किया समन, 11 दिसंबर को पेश होने का दिया आदेश
पीएम मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ को दिखाई हरी झंडी
जूनियर पहलवानों के प्रदर्शन का असर : तदर्थ समिति ने घोषित की अंडर-15 और अंडर-20 चैम्पियनशिप
सपा डूबता हुआ जहाज, कोई भी शिक्षक इसकी नहीं करेगा सवारी : केशव प्रसाद
लाउडस्पीकर विवाद : मुंबई पुलिस ने मनसे नेताओं सहित 100 व्यक्तियों के खिलाफ जारी की नोटिस
TAGGED:Sawan Somwar 2026
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?