hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हांगझू एशियाई खेल : सात्विकसाईराज-चिराग पुरुष युगल बैडमिंटन के फाइनल में, प्रणय ने एकल में जीता कांस्य 
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > हांगझू एशियाई खेल : सात्विकसाईराज-चिराग पुरुष युगल बैडमिंटन के फाइनल में, प्रणय ने एकल में जीता कांस्य 
खेलहिन्दी

हांगझू एशियाई खेल : सात्विकसाईराज-चिराग पुरुष युगल बैडमिंटन के फाइनल में, प्रणय ने एकल में जीता कांस्य 

Vinayak Barot
Last updated: October 7, 2023 2:32 am
Vinayak Barot
Published: October 7, 2023
Share
SHARE

हांगझू, 6 अक्टूबर। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष युगल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश के साथ स्वयं को स्वर्ण पदक की देहरी पर ला खड़ा किया है। लेकिन एकल में देश के शीर्षस्थ रैंकिंग वाले शटलर एच.एस. प्रणय सेमीफाइनल में हार गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Watching this on loop 🔁🥳pic.twitter.com/yCOdBShKUV

— BAI Media (@BAI_Media) October 6, 2023

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैकिंग में दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी – चिराग व सात्विकसाईराज ने बिनजियांग जिम्नेजियम के बीडीएम कोर्ट एक पर खेले गए सेमीफाइनल में एरोन चिया व सोह वूई यिक की मलेशियाई टीम को 46 मिनट में 21-17, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Never a dull moment with Sat-Chi 🥳

Our favorite badminton 🏸 doubles duo is in the finals after defeating 🇲🇾's Chia/Liu 21-17, 21-12 and we couldn't be more thrilled!

Many congratulations to @satwiksairaj & @Shettychirag04 🥳

Go, rock the finals and bring home the historic… pic.twitter.com/bEzyYRI5FI

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय जोड़ी

इस जीत के साथ ही चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज की टीम एशियाई खेलों में बैडमिंटन फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। भारतीय जोड़ी का अब शनिवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया के सोल्ग्यू चोई और वोन्हू किम से सामना होगा।

 

1982 के बाद भारत के पहले पुरुष एकल पदक विजेता बने प्रणय

फिलहाल दुनिया के सातवें नंबर के एकल खिलाड़ी एच.एस. प्रणय को दुनिया 8वें नंबर के शटलर और मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शीफेंग के खिलाफ 51 मिनट तक चले मैच में 16-21, 9-21 से हार मिली। खैर, 31 वर्षीय प्रणय 1982 के नई दिल्ली खेलों में सैयद मोदी की कांस्य पदक जीत के बाद एशियाई खेलों में पुरुष एकल पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

𝐁𝐑𝐎𝐍𝐙𝐄 𝐈𝐓 𝐈𝐒🏸🥉

🇮🇳's 🔝 shuttler and #TOPSchemeAthlete @PRANNOYHSPRI settles for a Bronze medal in the Men's singles event at the #AsianGames2022 🤩💥

You played very well, champ🔥 More power to you⚡#Cheer4India#JeetegaBharat#BharatAtAG22#Hallabol pic.twitter.com/tHPmyKWSTB

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

कोर्ट एक पर खेले गए मुकाबले के पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ब्रेक तक प्रणॉय 11-10 से आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी लय खो दी और ली शीफेंग ने गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में चीनी शटलर ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल की और उसके बाद मैच में अपना दबदबा बनाते हुए गेम व मैच जीत लिया। शीफेंग से चार मुलाकातों में प्रणय की यह पहली हार थी।

एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत अब तक स्वर्ण पदक नहीं पा सका है

गौरतलब है कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टरफाइनल में हार जाने के बाद महिला एकल स्पर्धा में भारतीय चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई थी। भारत ने अब तक महाद्वीपीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। पीवी सिंधु ने जकार्ता 2018 में महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था, जो भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस बार परुष टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला था।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने रद किया बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, कहा – स्किन टू स्किन टच के बिना भी लागू होगा पॉक्सो एक्ट
बिहार : महागठबंधन में संकट, पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर अड़े कांग्रेस नेता पप्पू यादव, 4 अप्रैल को नामांकन भरने का एलान
घरेलू स्तर पर लगातार 28 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा
इसलिए श्याम वर्ण की है रामलला की मूर्ति, काशी विद्वत परिषद के रामनारायण द्विवेदी ने बताया रहस्य
गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई : छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर
TAGGED:Hangzhou Asian Gamesmen's doubles badmintonPrannoy won bronze in singlesSatwiksairaj-Chirag in the final
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

वैश्विक चुनौतियां नहीं रोक पाएंगी भारत की रिकवरी, मूडीज ने स्थिर आउटलुक संग बरकरार रखी रेटिंग

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 6, 2022
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से आंशिक राहत के संकेत, लेकिन ठंड और कोहरे की चुनौती बरकरार
नीलकंठ मिश्रा होंगे विश्व बैंक में भारत के प्रतिनिधि, वैश्विक आर्थिक मंच पर निभाएंगे अहम भूमिका
કલમ-370ને હટાવવી ગણાવી પીએમ મોદીની ભૂલ, ઈમરાને ભારતને આપી પરમાણુ હુમલાની ધમકી
અવકાશ વિજ્ઞાનના પિતા ગણાતા વિક્રમ સારાભાઈની આજે 100મી જન્મજંયતી
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?