अल अमेरात (ओमान), 12 नवम्बर। गेंदबाजों की कसावट के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (93 रन, 90 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) सहित शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने पिछले दो बार के उपजेता भारत का काम आसान कर दिया, जिसने गुरुवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 79 गेंदों के शेष रहते आठ विकेट से पस्त कर ACC अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में 11वी बार जगह बना ली।
India cruise past Afghanistan with a commanding performance to book their place in the final 🇮🇳
A blockbuster rematch against Pakistan awaits in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026 final, just like last year. We can’t wait 🤩
#ACC https://t.co/CFFpmkZhsc
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 12, 2026
नोमान व शाह फैजल के पचासों से 227 तक पहुंचा अफगानिस्तान
अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरा अफगानिस्तान हालांकि मीडियम पेसर ईशान सूद (3-43) व आर्यन सवसानी (2-29) सहित अन्य गेंदबाजों ने बहुत दूर नहीं जाने दिया, फिर भी पूर्व चैम्पियनों ने नोमान सलारजई (51 रन, 78 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व शाह फैजल रहीमी (51 रन, 72 गेंद, दो चौके) के पचासों से आठ विकेट पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया।
Captain Lakshya Raichandani is the Player of the Match for his 93(90) in the chase 🫡
India U19 enter the Final with a convincing 8️⃣-wicket victory 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/mssnDLDhTk
#MensU19AsiaCup https://t.co/beI3GFvtE8
— BCCI (@BCCI) November 12, 2026
रायचंदानी, सहवाग व विनीत ने आसान बनाई भारत की जीत
जवाबी काररवाई में भारत ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रायचंदानी, पिछले मैच के शतकवीर आर्यवीर सहवाग (51 रन, 57 गेंद, चार छक्के, चार चौके) व वीके विनीत (नाबाद 57 रन, 62 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों एवं उनके बीच निभीं दो बहुमूल्य भागीदारियों से 36.5 ओवरों में दो विकेट पर ही 230 रन बना लिए।
The defending champions are back in the final and just one win away from getting their hands on the trophy once again 🇵🇰
#DPWorldMensU19AsiaCup2026 #PAKvBAN #ACC https://t.co/A4TzhpPPr2
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 12, 2026
अंतिम बार 2021 में आठवीं बार उपाधि जीतने वाला भारत अब शनिवार (14 नवम्बर) को मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान से पिछले वर्ष फाइनल (यूएई) में मिली पराजय का हिसाब चुकता करना चाहेगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से पस्त किया। बांग्लादेश ने 2024 (यूएई) में भारत को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार उपाधि जीती थी।


